24.6 C
Ranchi
Friday, July 3, 2026
Advertisement
Home Blog Page 675

एनके एरिया के रोहिणी परियोजना में कार्यरत सीसीएलकर्मी रंजीत मुंडा की तबियत बिगड़ने से मौत

0

खलारी, 17 जून : रोहिणी परियोजना में कार्यरत सीसीएलकर्मी 42 वर्षीय रंजीत मुंडा की शनिवार को तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रंजीत मुंडा रोहिणी में अपनी ड्यूटी पर कार्यरत था कि दोपहर बारह बजे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे साथी कामगारों ने उसे डकरा सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहिणी परियोजना के मजदूरों के अनुसार रंजीत मुंडा को लू लग गया था। रंजीत मुंडा की मृत्यु का जानकारी मिलने पर परियोजना के कामगार, श्रमिक प्रतिनिधि एवं अधिकारी भी सेंट्रल अस्पताल पहुँचे। रंजीत मुंडा का शव आर्चरी रूम में रखा गया। कामगारों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हुई है इसलिए मृतक के परिवार को तत्काल नौकरी मिलनी चाहिए तभी अस्पताल से शव उठने दिया जाएगा। मृतक सौंदा बस्ती पतरातू के मूल रूप से रहने वाला था और प्रतिदिन वहीं से ड्यूटी आना जाना करता था।

राम भक्तों के लिए

डालसा सिविल कोर्ट राँची के द्वारा बमने पंचायत के डुंडू गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

0

खलारी,17 जून : डालसा जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट राँची के द्वारा खलारी प्रखण्ड के बमने पंचायत के डुंडू गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी जानकारी दी गई। जिसमें मानव तस्करी के खिलाफ सजगता शिक्षा का अधिकार से बच्चों को जोड़ना, दुर्घटना मुआवजा की जानकारी, मूलभूत सरकारी योजनाओं से वंचित सुविधाओं का लाभ के प्रति जानकारी, विभिन्न पेंशन योजनाओं, आवास योजना का लाभ, आपसी विवाद का मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा, निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने संबंधित जानकारियां दी गई। इस मौके पर सिविल कोर्ट के चीफ एलए डीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलए डीसी राजेश कुमार सिन्हा, असिस्टेंट एलए डीसी शिवानी सिंह, पीएलवी सत्यपाल शर्मा, किरण देवी, तारा, मनी देवी, भुप्रताप, राजा कुमार उपस्थित थे। 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में बिजली की लचर व्यवस्था पर भाजयुमो ने सीएम का पुतला दहन किया

0

गिरिडीह : भीषण गर्मी में मात्र 8 से 10 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर गुस्साए लोगों की ओर से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को गिरिडीह के टावर चौक में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. बिजली आपूर्ति की खस्ताहाल को लेकर भाजयुमो ने कहा है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा.

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

इस कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बड़े भाई रंजीत राय जी, कार्तिक यादव,  अमित आर्य, धीरज भदानी, गौतम भदानी, बृजेश चौधरी, अमित तर्वें अमित गुप्ता, राजा प्रजापति, ओम प्रकाश वर्मा, रिशु गुप्ता,  नवीन रजक,  सूरज, लखन गुप्ता, दिनेश तिवारी, आयुष गुप्ता, जुगनू बरनवाल, मनीष राम, सहित कई युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे!

राम भक्तों के लिए

चाहे जो हो जाए…योगीटांड़ में महिला कॉलेज और सिविल कोर्ट शिफ्ट नहीं होने देंगे : अवधेश सिंह

0

गिरिडीह : “आर.के. महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट के स्थान परिवर्तन विरोधी समिति गिरिडीह” की एक बैठक शनिवार को अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में झंडा मैदान में हुई। बैठक में जनहित के लिए संघर्ष करनेवाले गिरिडीह जिला के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। बैठक में तीन सदस्यीय एडहॉक कमिटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संचित कुमार गुप्ता को अध्यक्ष,  श्रीमती अन्ना मुर्मू को उपाध्यक्ष एवं जोगेश्वर ठाकुर को सचिव के रूप में चयन किया गया।

सीसीएल के भू-धसान इलाके में हर समय खतरा बना रहेगा  

चयनित पदाधिकारियों ने कहा कि पूरी ईमानदारी से मेहनत करूंगा और कॉलेज एवं कोर्ट को अन्यत्र ले जाने के विरोध में गिरिडीह की सड़कों पर जनसैलाब उतार दूंगा। जनप्रतिनिधि का चोला ओढ़े जमीन माफिया और निकम्मा विपक्ष अपने निजी स्वार्थ के चलते गिरिडीह शहर को वीरान कर देना चाहते हैं. उनके नापाक मंसूबे को हम कामयाब नहीं होने देंगे। योगीटांड़ की जिस जमीन पर कोर्ट और कॉलेज को शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है, वह जमीन सीसीएल की है, जो कभी भी जमींदोज हो सकता है. उन इलाकों में पहले भी भू-धसान की कई घटनाएं घट चुकी हैं. महिला कॉलेज को अगर वर्तमान स्थल न्यू बरगंडा से योगीटांड़ शिफ्ट किया जाता है तो, गरीब परिवार पर ना सिर्फ प्रतिदिन रिक्शा भाड़ा का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, बल्कि छात्राओं के परिवार के लोगों अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. बेटी की चिंता में परिवार किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत रहेंगे. कोर्ट के आसपास सैकड़ों दुकानदारों की रोजी-रोटी छीन जाएगी. वहीं दूसरी ओर कोर्ट आने वाले वकील और मुवक्किल की भी परेशानी बढ़ेगी.

कमिटी की अगली बैठक 24 जून को होगी

उन्होंने कहा कि कोर्ट, कॉलेज और अन्य संस्थान होने की वजह से ही बहुत सारे लोगों ने गिरिडीह में अपना आशियाना बनाया और व्यावसायिक संस्थान खोले. समाहरणालय पपरवाटांड़ ले जाकर पहले ही गिरिडीह के लोगों को काफी पीड़ा पहुंची है। बैठक में लोगों को जागरूक करने एवं आंदोलन के लिए कोष संग्रह के लिए बुधवार से जनसंपर्क अभियान चलाने एवं कमिटी के विस्तार के लिए आगामी 24 जून को 10  बजे झंडा मैदान में बैठक रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से विजय कुमार, नबी अंसारी, घनश्याम पंडित, देवचंद्र यादव, गंगाधर यादव, संतोष बास्के, अनिता बासके सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर ABVP ने समाहरणालय गेट पर धरना दिया, सीएम के खिलाफ नारेबाजी की,SDM के समझाने के बाद आंदोलनकारी वापस लौटे

0

गिरिडीह: गिरिडीह समाहरणालय गेट पर एबीवीपी के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम से नाराज़ होकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी कर  धरना-प्रदर्शन दिया। छात्रों ने कहा कि झारखंड बोर्ड के ग्यारहवीं और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद जिले के कई छात्र-छात्राओं को काफी कम अंक प्राप्त हुआ था। इसके बाद से लगातार छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

गेट पर सभी अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराया

इधर समाहरणालय गेट पर छात्रों के धरना की सूचना मिलते ही एसडीएम विशालदीप खलखो, प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, बीडीओ दिलीप महतो, डीईओ नीलम आईलीन टोप्पो, गिरिडीह मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान समाहरणालय पहुंच कर हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद वार्ता हुई. इसके बाद धरना समाप्त सभी वापस लौटे.

राम भक्तों के लिए

शैलेंद्र जायसवाल पर हुए कातिलाने हमले पर अभिभावक संघ रघुवर दास से मिला, दास ने फौरन ग्रामीण एसपी को त्वरित कार्रवाई करने को कहा

0

रांची :  शैलेंद्र जायसवाल पर हुए हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झारखंड अभिभावक संघ का प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास पर शनिवार की सुबह मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए घटना की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद रघुवर दास ने मौके पर ही ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को फोन कर इस घटना में शामिल दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की घटना को गंभीरता से ले और दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करे ताकि आम लोगों का विश्वास पुलिस पर बना रहे। श्री दास ने शैलेंद्र जयसवाल से फोन पर बात की एवं उन्हें न्याय दिलवाने के लिए आश्वस्त किया।

अजय राय ने रघुवर दास को घटना की विस्तृत जानकारी दी

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड अभिभावक संघ के प्रदेश प्रवक्ता संजय सर्राफ, नीरज भट्ट, संजीव दत्ता, देवानंद राय आदि शामिल थे। अजय राय ने घटना के संबंध में पूरी जानकारी रघुवर दास को देते हुए कहा कि भय के वातावरण में कैसे लोग रोजगार करेंगे। अगर इस तरह रंगदारी से लेकर मारपीट और जान से मारने तक की घटना को अंजाम दिया जाता है तो, ऐसे में कोई भी व्यवसाई व्यवसाय नहीं कर सकता. उनके लिए सिर्फ पलायन का रास्ता ही बचता है.

वाटर पार्क में अपना वर्चस्व कायम करने पर आमादा हैं अपराधी

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को सौंपे ज्ञापन में झारखंड अभिभावक संघ ने उन्हें अवगत कराते हुए कहा है कि तुपूदाना ओपी थाना क्षेत्र में वाइल्ड वादी वाटर पार्क के निदेशक शैलेंद्र जायसवाल के ऊपर पिछले 09 जून को डुंडीगढ़ा गांव के रहनेवाले कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने रंगदारी देने के नाम पर जानलेवा हमला किया और उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की एवं जान से मारने की कोशिश तक की। यहां कुछ अल्पसंख्यक समुदाय के अपराधियों द्वारा इस क्षेत्र में लगातार तांडव मचाया जा रहा है. इससे पूर्व भी अप्रैल माह में मस्जिद में डोनेशन देने के साथ-साथ उस पार्क में आनेवाली गाड़ियां,  जिसकी पार्किंग फ्री है, उस पार्किंग एरिया को देने की मांग के साथ साथ हर माह एक बड़ी रकम रंगदारी के रूप में देने की मांग की गई है. रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला किया। अभी उनका इलाज डोरंडा के सरकारी हॉस्पिटल में सीटी स्कैन एवं कई तरह की जांच हुई है.

वाटर पार्क खुलने के बाद स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला

ज्ञापन में कहा गया है कि हमले में शामिल अपराधी अभी तक बेलगाम घूम रहे हैं. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं कर रही है. चूंकि यह पूरा क्षेत्र विकास से कोसों दूर था. अभी वर्तमान में टोरियन वर्ल्ड स्कूल एवं वाइल्ड वाड़ी वाटर पार्क के खुलने के बाद आदिवासी एवं स्थानीय युवाओं को कई तरह के रोजगार से जोड़ा गया. कहा गया कि इस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जाना चाहिए. आशंका है कि यहां हथियारों का एक बड़ा जखीरा मिल सकता है. झारखंड अभिभावक संघ इस पूरे मामले में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करता है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले ताकि अपराधियों की हरकतों पर लगाम लग सके.

राम भक्तों के लिए

खलारी – डकरा में भटक रही लावारिस महिला को सुरक्षित आश्रय दिलाया गया

0

खलारी, 16 जून : ह्यूमन राइट्स इक्वालिटी फाउंडेशन टीम के लापता हेल्प डेस्क डकरा खलारी के द्वारा डकरा सेंट्रल हॉस्पिटल से लावारिस महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से बिजुपाडा के माहेर आश्रम में संरक्षित कराया गया। इस संबंध में संस्था के मुन्नु शर्मा ने बताया कि 9 जून को यह महिला लावारिस स्थिति में केडीएच सरना क्लब के पास मिली थी। जहां से स्थनीय मुखिया ललिता देवी के द्वारा इसकी सूचना खलारी पुलिस को दी गई। खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम के तत्काल पहल पर महिला को डकरा हॉस्पिटल में रखा गया था। महिला जख्मी और कमजोर हालात में मिली थी। जिसके बाद महिला का सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा में बेहतर उपचार शुरू किया गया। वहीं इस संदर्भ में ह्यूमन राइट्स इक्वालिटी फाउंडेशन के लापता हेल्प डेस्क टीम खलारी को जानकारी दी गई। टीम के पंकज प्रसाद ने महिला की पहचान करते हुए बताया कि यह महिला पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाक्षपुर की रहने वाली है। मानसिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह भटक कर राँची के चान्हो थाना क्षेत्र में आ गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा एक साल पूर्व महिला को माहेर आश्रम में रख कर देख भाल और इलाज किया जा रहा था। इसी बीच लापता हेल्प डेस्क के मुन्नु शर्मा के द्वारा महिला का घर का पता लगा कर परिवार वालो को सूचना दी  गयी थी। महिला का नाम वन्दना विश्वास है, महिला के घर वालों ने आने में बहुत देर किया जिस कारण यह भटक कर आश्रम से खलारी पहुँच गई। संयोगवश महिला को खलारी पुलिस का साथ मिला और लापता हेल्प डेस्क टीम के द्वारा महिला की पहचान करते हुए। षुक्रवार को डकरा हॉस्पिटल के सहयोग से महिला को फिर से बिजुपाडा स्थित माहेर आश्रम में पुर्नवासित किया गया। मालूम हो कि इसके पूर्व भी 1 दिसम्बर 2022 को डकरा मुख्य बाजार में अर्धनग्न स्थिति में कई दिनों से भटक रही महिला को इसी संस्था के द्वारा खलारी पुलिस की मदद से डकरा हॉस्पिटल के एम्बुलेंस द्वारा माहेर आश्रम में संरक्षित कराया गया था। इस कार्य मे मुख्य रूप से डॉ.बी.ड़ी चैधरी, डॉ.एम मार्की, थाना प्रभारी फरीद अलाम, लापता हेल्प डेस्क के मुन्नू  शर्मा, पंकज प्रसाद, सोनू चैहान, अनुज चैहान, सुखराम शेठ, शिक्षक जितेंद्र चैहान, अविनाश सिंह सहित समस्त डकरा सेंट्रल हॉस्पिटल के मेडिकल नर्सिंग स्टाफ की टीम का सहयोग रहा।

राम भक्तों के लिए

नामबदली अभियान में एक और नया नाम जुड़ा…दिल्ली के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम को अब पीएम म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा

0

नई दिल्ली : जिस गति से मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में ट्रेन, स्टेशन, योजना, जिला, संग्रहालय, स्टेडियम आदि के नाम बदले हैं, उससे विपक्षी पार्टियों को तो दिक्कत होती ही है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को होती है, क्योंकि हर परीक्षा से पहले उनके सिलेबस में कम से कम 10-15 नए नाम जुड़ चुके होते है. मोदी सरकार इसे देश की विरासत को संजोने और अपने इतिहास पर गर्व करने के लिए उठाया गया कदम बताती रही है। अब इस सरकार ने एक जगह का नाम बदलने का फैसला लिया है। जिसके तहत दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम को अब पीएम म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा। नेहरू मेमोरियल का नाम बदले जाने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी आग बबूला हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के इस कदम का विरोध किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम नरेन्द्र मोदी है।

विकास के बदले नाम बदलने में मोदी सरकार अव्वल साबित हुई 

देश की राजधानी दिल्ली की कई सड़कों के नाम राजनीतिक, कला क्षेत्र, खेल, साहित्य व विज्ञान सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े हुए नामचीन हस्तियों पर रखे गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने केंद्र में आने के बाद दिल्ली के चर्चित औरंगजेब रोड का नाम बदल कर महान वैज्ञानिक और देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति रहे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम रख दिया है. इसी तरह से 26 जनवरी को देश के गणतंत्र दिवस पर भारत की विविधता में एकता की झलक दिखाती झांकियां और विश्वस्तरीय परेड के लिए पूरी दुनिया में राजपथ के नाम से एतिहासिक अब कर्तव्यपथ हो गया है। 2022 में केंद्र सरकार द्वारा राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रख दिया गया। मोदी सरकार ने विकास से अधिक नाम बदलने को अधिक प्राथमिकता दी है.
राम भक्तों के लिए

सांसद ने गिरिडीह प्रीमियर लीग के विजेता डूरा प्लास्टर और उप विजेता टफकन की टीम को पुरस्कृृत किया

0

गिरिडीह: गिरिडीह के झंडा मैदान में पिछले दिनों आयोजित गिरिडीह प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को गुरुवार की शाम निखर होटल में पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,  आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, एनडीसी डॉ सुदेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

सांसद ने खिलाड़ियों को हर तरह का सहयोग देने का वादा किया

इस मौके पर सांसद श्री चौधरी ने गिरिडीह प्रीमियर लीग के विजेता डूरा प्लास्टर और उप विजेता टफकन की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. श्री चौधरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गिरिडीह जिले के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है, बस जरूरत है उनकी प्रतिभा में निखार लाने की. उन्होंने कहा कि गिरिडीह में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजनों से यहां के खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ता है और उनके अंदर छिपी प्रतिभा में निखार आता है.

विजेता-उपविजेता टीम के फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया

उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों को अपने स्तर से हर तरह की मदद दिलाने का प्रयास करेंगे. साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें. हार-जीत कोई मायने नहीं रखता है. खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के फ्रेंचाइजी और पूरे खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया और उन्हें बधाई दी. मौके पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज समेत कई लोग मौजूद थे.

राम भक्तों के लिए

HBZ – तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए आईसेक्ट विश्वविद्यालय को एआईसीटीई से मिली मान्यता

0

सत्र 2023-24 के लिए माइनिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेक्निकल व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में होगा नामांकन

मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थी इन डिप्लोमा कोर्सों में ले सकते हैं नामांकन

हजारीबाग। वर्ष 2021 में एआईसीटीई से एमबीए व एमसीए की मान्यता मिलने के बाद एआईसीटीई, नई दिल्ली की ओर से तीन वर्षीय डिप्लोमा की मान्यता भी अब आईसेक्ट विश्वविद्यालय को प्रदान की गई है। इसके तहत माइनिंग इंजीनियरिंग, मेक्निकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा की पढ़ाई आईसेक्ट विश्वविद्यालय में कराई जाएगी। इन कोर्सों में नामांकन के लिए मैट्रिक उत्तीर्ण इच्छुक विद्यार्थी अपना नामांकन करा सकते हैं। उक्त जानकारी आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी हित में ऐसे कोर्सों की आवश्यकता थी। ऐसे छात्र-छात्राएं जो माइनिंग, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल व मेक्निकल इंजीनियरिंग में अपने उज्जवल भविष्य की कल्पना कर रहे हैं, उन्हें अब बाहर जाकर पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय से ही इन कोर्सों को पूरा कर वह अपने करियर को नई और ऊंची उड़ान दे सकते हैं। डॉ गोविंद ने बताया कि तीन वर्षीय डिप्लोमा की मान्यता एआईसीटीई, नई दिल्ली से मिलने के बाद सत्र 2023-24 से ही माइनिंग इंजीनियरिंग, मेक्निकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डॉ गोविंद ने कहा कि वैसे तो आईसेक्ट विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी कर कई विद्यार्थी क्रिप्टोटेक सोल्यूशन, विवो, बाईजूस, एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड सहित कई अन्य कंपनियों के साथ साथ अन्य निजी कंपनियों व सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं और अब इन डिप्लोमा कोर्सों के शुरू होने से विश्वविद्यालय में रोज़गार पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium