18.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 682

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची इकाई ने मंत्री आलमगीर आलम और विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के प्रति आभार प्रकट किया

0

खलारी। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची इकाई के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में योजना मद के 1353 सृजित पदों को गैर योजना मद में तब्दील किए जाने पर ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के प्रति आभार प्रकट किया है। संघ के महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के पदों का योजनामद में सृजन होने के कारण एक लंबे अर्से से कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों के वेतन भुगतान, आवंटन, सेवा संपुष्टि एवं अन्य मामले बहुधा बाधित हुआ करते थे। लेकिन अब गैर योजना मद में पदो के तब्दील होने उक्त समस्याएं दूर होंगी। वहीं संघ के जिला अध्यक्ष सफदर इमाम ने कहा की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सरकारी माध्यमिक शिक्षक एवं अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षकों की लंबित समस्यायों को समय समय पर निराकरण करने में हमेशा सहयोग करती रही हैं। साथ ही उन्होने इसके लिए विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को शिक्षक समुदाय की तरफ से विशेष रूप से आभार प्रकट भी किया। वहीं आभार प्रकट करने वालों में संघ के प्रमंडलीय संयोजक कुर्बान अली, जिला सचिव मुकेश कुमार सिंह, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय उपाध्यक्ष महफिल अंसारी, भावेश महतो, संयुक्त सचिव ज्योति कुमारी, प्रेम साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनीला रोजी बाखला, अभिलाषा कुमारी, मारिया पूनम कुजूर, अनिता कुमारी, तरुण नाग, कोषाध्यक्ष मोहन लाल महतो सहित सरकारी और अल्पसंख्यक विद्यालय के शिक्षक और कर्मी शामिल है।

राम भक्तों के लिए

मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने चार परिवार को आर्थिक मदद किया

0

डकरा। मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने खलारी के राय तथा मोहननगर में कुल चार परिवार को आर्थिक मदद किया। राय पंचायत क्षेत्र के स्वर्गीय रोहित कुमार महतो, जतरू महतो और कमलेश गंझू तथा मोहननगर निवासी स्वर्गीय संजय कुमार रजवार का चारो का एक सप्ताह पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो गया था। चारो गरीब परिवार से है। जानकारी मिलने के बाद मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने चारों परिवार को आर्थिक मदद किया साथ ही संवेदना व्यक्त करते हुए  अंसारी ने आगे भी परिवार वालों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

 

राम भक्तों के लिए

गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के तत्वाधान में डकरा स्टेडियम में एथलेटिक्स एवं फुटबॉल ट्रायल चयन प्रतियोगिता शुभारंभ आज

0

डकरा। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के तत्वाधान में दो दिवसीय एथलेटिक्स एवं फुटबॉल ट्रायल चयन प्रतियोगिता का उदघाटन रविवार 17 दिसंबर को डकरा स्टेडियम खलारी में किया जाएगा। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा प्रतियोगिता को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के संस्थापक सह सचिव गणेश कुमार महतो ने बताया कि इस ट्रायल चयन प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के किसी भी जिले के एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सभी खिलाड़ी रविवार 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। साथ ही सभी को अपने साथ अपना आधार कार्ड, पासपोर्टस साइज एक फोटो, लंच बॉक्स, पानी  बोतल, जर्सी एवं बुट जूता लेकर आना अनिवार्य है। एथलेटिक्स एवं फुटबॉल का इवेंट सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। उन्होने बताया कि अब तक जो भी एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतियोगिता मे शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण किसी भी कारणवश नहीं करा सके है वो रविवार की सुबह 8 बजे डकरा स्टेडियम मे आकार करा सकते है। वहीं उन्होने किसी भी तरह की सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7485857696 एवं 8340792709 पर संपर्क करने के बात कही।

राम भक्तों के लिए

टीएसपीसी ने ट्रांस्पोटिंग रोड पर हाईवा डंपर जलाने की ली जिम्मेवारी

0

खलारी। प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी ने ही गुरूवार की रात खलारी थाना क्षेत्र के जेहलीटांड़ ट्रांस्पोटिंग रोड पर हाइवा डंपर जलाया था। इस संबंध में टीएसपीसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जिम्मेवारी ली है। मालूम हो कि डंपर के चालक व मालिक ने खलारी पुलिस को बताया था कि शार्ट सर्किट से डंपर में आग लग गया था। हालांकि क्षेत्र में इस बात की चर्चा भी थी कि हथियारबंद लोगों के द्वारा डंपर को जलाया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से टीएसपीसी के उत्तरी दक्षिणी सीमांत सबजोनल कमेटी ने ठीकेदार, कोयला लिफ्टरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना टीएसपीसी संगठन से बात किए काम न करें। हाइवा मालिक, लोडर मालिक से कहा है कि जिस काम में गाड़ी दें, पता करके ही दें कि टीएसपीसी संगठन से बात हुई है या नहीं। अन्यथा गाड़ी या ड्राइवर, खलासी के साथ किसी तरह की घटना होने पर वे स्वयं जिम्मेवार होंगे। विज्ञप्ति में एनके, पिपरवार क्षेत्र के डंप कमेटियों को भी टीएसपीसी से बात करने कहा गया है, अन्यथा फौजी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

राम भक्तों के लिए

रक्तदान के क्षेत्र में छोटा सा यह डकरा कोयलांचल पूरे मानवता के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहा है : संजय कुमार

0

डकरा। रक्तदान के क्षेत्र में छोटा सा यह डकरा कोयलांचल पूरे मानवता के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहा है इससे सीख लेने की जरूरत है। उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कही। सिविल सोसायटी खलारी-डकरा द्वारा डकरा ओल्ड डिस्पेंसरी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर उदघाटन कार्यक्रम को वे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में रक्तदान के प्रति एसा उत्साह कहीं नहीं देखा है। संपूर्ण मानवता एसे महादानियों के प्रति त्रृणि होंगे।कारगिल विजय दिवस के मौके पर रांची सदर अस्पताल में इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ यह शिविर लगाया गया था। इसके पहले महाप्रबंधक ने फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में कुल 115 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में युवाओं की संख्या काफी थी। सीआईएसएफ जवान, सिविल सोसायटी से जुड़े लोग बड़ी संख्या में रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को ट्राॅफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में एनके प्रबंधन ने बड़ा योगदान दिया। इस अवसर पर अनील कुमार सिंह,बलबीर सिंह, अविनाश कुमार,विनोद विश्वकर्मा, सुनीता महतो,नितेश कुमार ,पंकज चौहान ,अरविंद पासवान ,उदय चौहान ,संजय मुंडा,राम कुमार, नितेश प्रसाद, विजय कृष्ण,अभिषेक चौहान, कारू, मिंटू, जसबीर सिंह मिंटू, रवि प्रजापति, विक्की चौहान,दीपक चौहान, पुरुषोत्तम ठाकुर, निर्भय सिंह आदि मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

अंबेडकर पार्क डकरा में रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक आज

0

डकरा। रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक 17 दिसम्बर रविवार को 11 बजे से अंबेडकर पार्क डकरा में होगी। बैठक में निजी कंपनियों में रोजगार की मांग को लेकर 20 दिसम्बर से आहूत बंदी को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।इसकी जानकारी देते हुए मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने बताया कि मोर्चा के द्वारा क्षेत्र में कार्यरत निजी कंपनियों से रैयत विस्थापितो के रोजगार की मांग किया गया था जिस पर आजतक निजी एव आउटसोर्सिंग कंपनियों के द्वारा कोई सकारात्मक पहल नही किया है।इसको लेकर मोर्चा की बैठक में इस पर चर्चा कर बन्दी को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।उन्होंने सभी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों सदस्यों एव रैयत विस्थापितो से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

 

राम भक्तों के लिए

डीएवी खलारी ने किया गरीबों में वस्त्र वितरण

0

खलारी। डीएवी स्कूल के सोशल क्लब  ने अपने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग से शनिवार को नावाडीह एवं आस-पास के ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों एवं गरीब लोगों के बीच पुराने ऊनी वस्त्रों स्वेटर, शॉल, शर्ट, पैंट टोपी आदि का वितरण किया । विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सहयोग से इस पुनीत कार्य को संपन्न किया । प्राचार्य ने इस नेक और धर्म के काम में विद्यार्थियों के माता-पिता का धन्यवाद किया और कहा कि गरीब कल्याण सबसे बड़ा धर्म है । हमें उनकी भलाई के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए । ऐसे कामों में हमें पीछे नहीं रहना चाहिए । उन्होंने सभी अभिभावकों और उनके बच्चों के द्वारा इस काम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए अपनी कृतज्ञता प्रकट की । वस्त्रों को पाकर जरूरतमंदों  के चेहरे खिल उठे ।

राम भक्तों के लिए

रैयत विस्थापित मोर्चा ने परियोजना पदाधिकारी को दिया मांग पत्र

0

डकरा। रैयत विस्थापित मोर्चा डकरा शाखा के द्वारा परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को मांग पत्र सौपा गया।शाखा अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में डकरा परियोजना पदाधिकारी को मांग पत्र सौपा गया जिसमें गांव में बिजली पानी ,सड़क, टावर लाइट एवं जिम आदि की मांग प्रमुख है। वहीं 25 दिनों के अंदर कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर डकरा शाखा रैयत विस्थापित मोर्चा के द्वारा जन आंदोलन करने की बात कही गई है जिसकी सारी जिम्मेवारी डकरा परियोजना पदाधिकारी की होगी। मांग पत्र देने में मुख्य रूप से रामलखन गंझू, रविंद्र यादव संतोष यादव, प्रयाग यादव, बीरेंद्र यादव ,गणेश यादव, मेघा यादव आदि लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग में आज विजय दिवस को शौर्य दिवस

0

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग में आज विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में पूरे ओज एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मिथिलेश पांडे, अवकाश प्राप्त, भारतीय सेना एवं सुरेंद्र सिंह, सूबेदार, 22 झारखंड बटालियन, एनसीसी, हजारीबाग उपस्थित थे l मौके पर बतौर मुख्य अतिथि, मिथिलेश पांडे ने कहा- 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सैनिकों के सामने पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे । आज के दिन ही भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को आत्म समर्पण करवाया lआप सभी भैया -बहन भारतीय वीर सपूतों एवं शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति एवं देश सेवा का संकल्प लेंl वही सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने कहा आज का दिन हम विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं lआज के दिन ही भारतीय सेवा के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी सैनिकों को आप समर्पण करवाया था lभारतीय सेना के पराक्रम से आज के दिन भारत को एक शानदार जीत मिली थीl कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव, संजय उपाध्याय ने कहा -आज का दिन हम सभी के लिए गर्व का दिन हैl भारतीय सेना के वीर सैनिकों एवं शहीदों को नमन करते हुए आप सभी भैया- बहन शिक्षा प्राप्त कर भारतीय सेना में जाकर देश की सुरक्षा, देशसेवा एवं देशभक्ति का संकल्प ले l वही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, डॉक्टर राजीव रंजन ने कहा – आप सभी भैया -बहन आज विजय दिवस के दिन भारतीय सैनिकों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए यह संकल्प ले कि हम मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने आप को समर्पित कर देंगे। राष्ट्र धर्म का पालन करेंगे एवं देशसेवा हमारे लिए सर्वोपरि होगा ।क्योंकि देशभक्ति से ऊपर कोई धर्म नहीं होता। मौके पर विद्यालय के एनसीसी प्रभारी, राजीव रंजन ने विद्यालय के एनसीसी के क्षेत्र में उपलब्धियां पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय आचार्य राजीव रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य ,डॉ राजीव रंजन ने किया l मौके पर व आचार्य बंधु- भगिनी, भैया -बहन एवं विद्यालय के एनसीसी विभाग के भैया- बहने आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

दर्शनशास्त्र विभाग में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

0

शनिवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में स्वागत समारोह का आयोजन किया
गया, विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने नए नामांकित छात्र- छात्राओं को परिचय सत्र की जानकारी दी। इस कार्यक्रम मे सेमेस्टर 3 के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर वन विद्यार्थियों का स्वागत किया
मनसंचालन सेमेस्टर 3 के छात्र दीपक रंजन , शिवानी शर्मा, कुमारी कुमकुमरानी ने किया, ईस अवसर पर डिपार्टमेंट में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, शिक्षकों ने छात्रों से कहा कि अनुशासित रूप में नियमित क्लास करने आए । सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के बाद मिस्टर फ्रेशर यशराज एवं मिसेज फ्रेशर खुशबू कुमारी को चुना गया, कार्यक्रम मे विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर अरुण भंडारी ,असिस्टेंट प्रोफेसर विजय कुजूर , टीचिंग असिस्टेंट मोहम्मद फजल, रिसर्च स्कॉलर आयशा फतीमा,अनिल रविदास ,अमित रंजन , गंगा रविदास, उपस्थित थे

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium