32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariगणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के तत्वाधान में डकरा स्टेडियम में एथलेटिक्स एवं...

गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के तत्वाधान में डकरा स्टेडियम में एथलेटिक्स एवं फुटबॉल ट्रायल चयन प्रतियोगिता शुभारंभ आज

डकरा। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के तत्वाधान में दो दिवसीय एथलेटिक्स एवं फुटबॉल ट्रायल चयन प्रतियोगिता का उदघाटन रविवार 17 दिसंबर को डकरा स्टेडियम खलारी में किया जाएगा। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा प्रतियोगिता को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के संस्थापक सह सचिव गणेश कुमार महतो ने बताया कि इस ट्रायल चयन प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के किसी भी जिले के एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सभी खिलाड़ी रविवार 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। साथ ही सभी को अपने साथ अपना आधार कार्ड, पासपोर्टस साइज एक फोटो, लंच बॉक्स, पानी  बोतल, जर्सी एवं बुट जूता लेकर आना अनिवार्य है। एथलेटिक्स एवं फुटबॉल का इवेंट सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। उन्होने बताया कि अब तक जो भी एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतियोगिता मे शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण किसी भी कारणवश नहीं करा सके है वो रविवार की सुबह 8 बजे डकरा स्टेडियम मे आकार करा सकते है। वहीं उन्होने किसी भी तरह की सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7485857696 एवं 8340792709 पर संपर्क करने के बात कही।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading