18.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 694

सहारा इंडिया के निवेशकों को मिला पैसा

0

खलारी के निवेशकों में भुगतान की खबर से जगी आस

 

खलारी। सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए अच्छी खबर मिलनी शुरू हो गई है, जिससे सहारा में निवेश करने वाले निवेशकों में आस जगी है। अपने रकम की आस लगाए सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए अब राहत भरी खबर है। उनके जमा किए गए मेहनत की राशि अब केंद्र सरकार की पहल पर मिलना प्रारंभ हो गया है। खलारी प्रखंड में भी निवेशकों को इस राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। प्रखंड के कई निवेशकों को इसका भुगतान सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑप को-ऑपरेटिव सोसाइटी ( सीआरसीएस ) के माध्यम से किया गया है। रिफंड के रूप में उन्हें 10 हजार की राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान  क्लेम नम्बर पर आधारित है। जिन निवेशकों के द्वारा केंद्रीय पंजीयक सहारा रिफंड पोर्टल पर क्लेम किया गया था उनका भुकतान क्रमबद्ध शुरू कर दिया गया है। हालांकि कई ऐसे निवेशक हैं जिनके क्लेम में त्रुटि पाई गई है जिस कारण उनका भुकतान शुरू नहीं हो पाया है। भुगतान होने पर निवेशक काफी खुश हैं। साथ ही साथ इसकी खबर मिलने पर अन्य निवेशकों में आस जगी है। खलारी एफसी के संचालक अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि जिन निवेशकों ने पोर्टल पर क्लेम किया था उनका भुगतान मिलना प्रारंभ हो गया है और जो निवेशक परिपक्वता अवधि पूरी होने के बावजूद अभी तक पोर्टल के माध्यम से क्लेम नहीं किये हैं वे सहारा कार्यकर्ता के सहयोग से या खुद से पोर्टल पर क्लेम कर सकते हैं यदि किसी तरह की परेशानी होती है तो कार्यकर्ता या एफसी से सम्पर्क कर सकते हैं। हाल ही में भुकतान पाने वालों में रूबी देवी, ओम प्रकाश गुप्ता, नंदलाल पंडित, कुंती देवी, नरेसा खातून, किरण देवी, फुलसो देवी, अजय यादव, मंजू देवी, बबिता देवी, दिलीप कुमार, विक्रम यादव, लवकेश कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार जैना, नारद राम, राकेश कुमार नोनियाँ, दिलीप पटेल, प्रवीण केशरी, कर्मा गंझू, वीरेन्द्र कुमार, ललिता देवी, कुणाल मायस एवं अन्य लोग शामिल हैं।

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, भूमाफियाओं से रहें दूर थानेदार…वरना होगी कड़ी कार्रवाई 

0

गिरिडीहः त्योहारी सीजन को लेकर मंगलवार को गिरिडीह पुलिस कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक की गयी। एसपी दीपक कुमार शर्मा ने जिले में कम होते अपराध पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे ही हर थाना प्रभारी और डीएसपी सक्रिय रहें। क्योंकि अब चंद महीनों में कई त्योहार आनेवाले हैं, तो जाहिर है अपराधियों का मनोबल भी बढ़ेगा, लेकिन अपराधियों में गिरिडीह पुलिस का भय रहना चाहिए। इस दौरान एसपी ने हर थाना प्रभारियों से जानकारी ली, तो थाना प्रभारियों ने भी रिपोर्ट करते हुए बताया कि थानेवार भूमाफियाओं की लिस्ट लगभग बनकर तैयार है। अपराध समीक्षा बैठक में आई बातों के अनुसार हर थाना प्रभारियों को भूमाफियाओं की लिस्ट को दुबारा जांच कर अपटूडेट करने का सुझाव दिया है। जिसे कोई भूमाफिया कार्रवाई से बच नहीं सके।

पचंबा क्षेत्र में भूमाफियाओं के वर्चस्व पर रोक लगाना जरूरी

बैठक में यह भी बात सामने आयी कि सबसे अधिक नगर थाना के साथ पचंबा और मुफस्सिल थाना इलाके में भूमाफियाओं का वर्चस्व है। जिनके गुर्गे अक्सर थाना का चक्कर लगाते रहते हैं। लिहाजा, एसपी शर्मा ने जिला मुख्यालय के इन थानेदारों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में भूमाफियाओं को संरक्षण देने का प्रयास होने पर वैसे थानेदार कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। इस दौरान बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर एसपी ने गश्ती तेज करने का निर्देश दिया। जबकि जरुरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई। साथ ही एसपी ने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और महिलाओं से जुड़े अपराध के प्रति भी गंभीर रहने का सुझाव दिया गया। अपराध समीक्षा बैठक में एसडीपीओ सुमित प्रसाद, नौशाद आलम, साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के साथ नगर थाना प्रभारी भिखारी राम, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, बिरनी थाना प्रभारी मृत्युजंय सिंह, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी ममता कुमारी समेत कई थाना प्रभारी मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

बूथ स्तर पर लोगों से जुड़ें और कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करें कांग्रेसी : बंधु तिर्की

0

सिमडेगा के जिला परिषद भवन में खूंटी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के लिए बैठक

सिमडेगा/रांची : पूर्व मंत्री और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बहुत पहले ही देश के सामने संकट की स्थिति है और इसमें भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अदूरदर्शितापूर्ण रवैये का खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्या ने आम लोगों को परेशान कर रखा है और ऐसी स्थिति में कांग्रेस के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे सभी कांग्रेस को एक सक्षम विकल्प के रूप में आम मतदाताओं के समक्ष प्रस्तुत करें.

10 प्रखंडों के कांग्रेस अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए

जमीनी स्तर पर कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति को मजबूत करने के लिये मंगलवार को आयोजित बैठक में श्री तिर्की में कहा कि बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है कि कांग्रेस के जिम्मेदार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की पहचान कर उन्हें बूथ स्तर पर एवं अन्य जिम्मेदारी को सौंपा जाये एवं सामने आ रही चुनौतियों को प्रदेश नेतृत्व के साथ ही शीर्ष नेताओं के सामने रखा जाये. इस अवसर पर अपने संबोधन में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक कालीचरण मुंडा ने कहा कि दिशा-निर्देशों के पालन के दौरान यदि कहीं भी कोई दुविधा या असुविधा उत्पन्न होती है तो, उसकी जानकारी अविलंब दी जानी चाहिये. इस बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, सिमडेगा के विधायक भूषण बारा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगारी के साथ ही सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले सभी 10 प्रखंडों के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

 

राम भक्तों के लिए

भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, हजारीबाग ने प्रारंभ किया स्पेशल कैंपेन 3.0

0

(किया स्वच्छता रैली एवं हजारों लोगों को दिलाई स्वच्छता शपथ)
========================

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग, उपक्षेत्रीय कार्यालय, हजारीबाग में, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी श्री सूरज कुमार के नेतृत्व में भारत सरकार एवं क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा निर्देशित स्पेशल स्वच्छता कैंपेन 3.0 का शुभारंभ कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम उपक्षेत्रीय कार्यालय परिसर की साफ सफाई सभी कार्यालय कर्मियों ने मिलकर किया। उसके बाद कार्यालय परिसर से इंचार्ज श्री सूरज कुमार,श्री जयदेव कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, श्री तेजलाल साव कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, श्री आशीष कुमार कंधवे, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, श्री सतीश गुप्ता, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, श्री अनुराग रंजन सर्वेक्षण सुपरवाइजर, श्री बृज किशोर सिंह, श्री मिथलेश मोदी, श्री उमेशनाथ चौबे, श्री रंजीत कुमार गुप्ता, श्री सौरव कुमार, श्री प्रशांत कुमार, श्री शुभम सोनी, श्री आशीष रंजन, श्री दिवाकर राज आदि सभी सर्वेक्षण प्रगणक एवं आदेशपाल श्री जयप्रकाश पासवान स्वच्छता रैली निकालकर झील परिसर के त्रिमूर्ति चौक होते हुए जिला स्कूल पहुंचे । कार्यालय प्रभारी श्री सूरज कुमार ने वहां पर उपस्थित लगभग हजार विद्यार्थियों को प्रार्थना के तुरंत बाद स्वच्छता विषय पर संबोधित करने के पश्चात् सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। साथ ही यह भी आह्वान किया कि सफाई करना हमारा परम कर्तव्य है। हम सभी को न गंदगी फैलाना चाहिए और न ही दूसरों को फैलाने देना चाहिए। श्री जयदेव कुमार जी ने विद्यालय के प्रिंसिपल एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों को जागरूक करने का अवसर देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुनः कार्यालय की पूरी टीम स्वच्छता रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करते हुए एवं रास्ते की गंदगी की सफाई करते हुए डीवीसी चौक होते हुए अटल चौक पहुंचकर साफ सफाई की एवं आसपास के जनमानस को गंदगी न फैलाने का आग्रह किया। विदित हो कि सभी कार्यालय कर्मियों के सहयोग से एवं कार्यालय प्रभारी श्री सूरज कुमार के नेतृत्व में एन एस एस ओ का उपक्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग समाज एवं देशहित के कार्यों में हमेशा आगे रहा है। उपक्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग समस्त हजारीबाग वासियों को स्वच्छता कैंपेन को आत्मसात करने का अपील करते हुए पूरे हजारीबाग शहर को साफ सुथरा रखने का आग्रह करती है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

खलारी पंचायत में विशेष ग्राम सभा कर वन अधिकार समिति का हुआ गठन

0

अध्यक्ष लाला मुंडा एवं सचिव गीता देवी चुना गया

खलारी। खलारी पंचायत सचिवालय भवन में सोमवार को विशेष ग्राम सभा आयोजन कर वन अधिकार समिति का गठन किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान छोटू पहान ने किया। ग्राम सभा में वनाधिकार समिती गठन किया गया। जिसमें सर्वसमिति से अध्यक्ष लाला मुंडा तथा सचिव गीता देवी को बनाया गया। जबकि सदस्यों में कौशल्या देवी, रतनी देवी, गंधारी देवी, सुमन देवी, मनीता देवी, विराजो देवी, प्रभात महतो, इस्लाम अंसारी, अब्दुल कादिर, रिजवान अंसारी, छोटन मुंडा, विरसा मुंडा, गुजरा पहान, रघु गंझू एवं राजन को चयनित किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि एवं ग्रामवासी, मुख्य पर्यवेक्षक रवि रंजन, पंचायत सचिव महावीर महतो, रोजगार सेवक सुजीत कुमार, वार्ड सदस्य सुषमा देवी, बेबी देवी, जयन्ति देवी, उपमुखिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

लिंक को क्लिक करके मीसो मे बम्पर सेल का मजा लें

राम भक्तों के लिए

ग्रामीणों ने डकरा सह केडीएच पीओ अनिल कुमार सिंह को सड़क एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

0

खलारी। रैयत विस्थापित मोर्चा डकरा शाखा के सचिव श्यामजी महतो के अगुवाई में सोमवार को चदरा धौड़ा एवं लम्बा धौड़ा के ग्रामीणों ने डकरा सह केडीएच परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को सड़क एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा है कि चदरा धौड़ा एवं लम्बा धौड़ा डकरा माइन्स और डकरा साईडिंग से महज 50 मीटर की दूरी पर है। जहाँ सड़क, नाली एवं पीने के लिए स्वच्छ पानी का कोई इंतेजाम नहीं है। नाली नहीं होने के वजह से यहाँ के घरों का गंदा पानी इधर उधर फैला रहता है वहीं बारिश के दिनों में सभी जगह जल जमाव होने लगता है। विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर एवं केबल भी जल जमाव से प्रभावित होता है। पानी में केबल डूबे होने से सभी जगह बिजली फैलने एवं बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है साथ ही गन्दे पानी के जमाव से बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है। पानी निकासी के लिए नाली नहीं होने से बारिश का गंदा पानी यहाँ के कुआँ में भर जाता है जिससे कुआँ का पानी इस्तेमाल लायक नहीं रह जाता और ग्रामीणों को  परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नाली का निर्माण होने से घरों का गंदा पानी और बारिश में होने वाले जल जमाव से निजात मिलेगी। इसके अलावा ज्ञापन में बताया गया है कि यहाँ पर एक उड़िया स्कूल भी है जो बिल्कुल जर्जर हो चुका है। ज्ञापन में स्कूल की मरम्मत कर सामुदायिक भवन या मैरेज हॉल बना देने की मांग की गई है। मौके पर श्यामजी महतो, बिरसा उराव, जीवन रजवार, मिंटू पटेल, सोनु महतो, देवा मुण्डा, विकाश, अजय महतो, सुनिल उरांव, मारुती देवी, इंद्रा तुरी के अलावे अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

लिंक को क्लिक करके मीसो मे बम्पर सेल का मजा लें

राम भक्तों के लिए

चौथे स्तंभ के प्रहरी पत्रकारों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ इंडिया गठबंधन का राजभवन मार्च, बगैर सर्च वारंट के पत्रकारों के घर पुलिस की छापामारी कानूनसम्मत नहीं, कोर्ट संज्ञान ले…!

0

रांची : आए दिन ईडी, सीबीआई जैसी सरकारी एंजेंसियों के जरिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के प्रहरी पत्रकारों की अभिव्यक्ति की आजादी से रोकना एवं विपक्षी नेताओं को लगातार केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हमले के विरोध में सोमवार को इंडिया गठबंधन ने राजभवन मार्च कर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल राधा कृष्णन  को 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने एक ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व मार्च जिला स्कूल प्रांगण से निकल कर राजभवन तक गया, जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा में नेताओं ने कहा कि अब केंद्र सरकार की विदाई का समय आ गया है, इसलिए खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे, वाले रुख को अपनाया गया है. इस मामले में कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए.

आखिर सरकार से सवाल करना गुनाह कैसे हो गया…?

ज्ञापन में कहा गया है कि सच बयान करनेवाले ख्यातिप्राप्त चुनिंदा पत्रकारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के ऊपर हुए हमले पर हम आम जनता जनता क्षुब्ध और चिंतित हैं। अमेरिकी पैसे को लेकर “न्यूजक्लिक” वेबसाइट द्वारा चीन की तरफदारी के मुद्दे पर बगैर सर्च वारंट के अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, भाषा सिंह आदि जैसे प्रमुख पत्रकारों के  घर छापे मारना और उनको उठाकर स्पेशल सेल में घंटों दूसरे विषयों पर घंटों पूछताछ करना हमें और चिंतित करता है। आपने क्या किसान आंदोलन का कवरेज किया? आपने क्या शाहीन बाग का कवरेज किया? आपने क्या दिल्ली दंगों का कवरेज किया? जैसे सवाल करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।

न्यूजक्लिक में विदेशी निवेश आरबीआई की गाइडलाइंस के तहत हुआ

स्वतंत्र मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार “न्यूजक्लिक” में जो भी विदेशी निवेश हुआ है, वह आरबीआई की गाइडलाइंस के हिसाब से ही हुआ है और उसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसका मतलब स्पष्ट है कि सरकार सिर्फ उन्हें परेशान करने की या उनकी आवाज को दबाने की नीयत से यह काम कर रही है, जैसा “न्यूजक्लिक” को सील करने और उसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और अन्य को गिरफ्तार कर के उनके ऊपर यूएपीए जैसे खूंखार कानून लगा दिए जाने से स्पष्ट होता है। ज्ञापन में यह सवाल उठाया गया है कि क्या ये पत्रकार आतंकवादी हैं, जिन पर यूएपीए जैसे कानून थोप दिए जाएं? जिन्हें जब चाहे, बिना सर्च वारंट के हिरासत में लिया जाए? ईडी, सीबीआई, आईटी उनके पीछे लगा दिया जाए? इंडिया गठबंधन के घटक दल और आम नागरिक चिंतित और उद्वेलित हैं।

मार्च में ये लोग थे शामिल      

झामुमो जिलाध्यक्ष मुशताक आलम, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह, आरजेडी के जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र महतो, आम आदमी पार्टी  के  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरि सिंह और रांची नगर अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में मार्च निकाला गया था. मौके पर सीपीआई के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता,  राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, झामुमो के जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, पूर्व केन्द्रीय सदस्य रामशरण विश्वकर्मा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य अन्तु तिर्की, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक, बीरू साहु, कलाम आजाद, रामानन्द बेदिया,  आदिल इमाम,  जुलफीकार खान, प्रदीप भोगता  सुजीत उपाध्याय, कांग्रेस के संजय पासवान, चंद्र रश्मि, गुलज़ार अहमद,  सुषमा उरांव, अशोक महतो, ललित केरकेट्टा,  आशुतोष वर्मा, पुष्पा बरदेवा, नौशाद आलम, कयुम अन्सारी, विनोद कुमार, हीरा लाल, अनवर, मो अफरोज, मो ताहिर, विनोद दास, सनाउल्लाह हक, उदय दास, रजनी चन्द्र पाहन, होजेफा अन्सारी, सागर मुण्डा, मोजाहिद हुसैन, फैयाज शाह, प्रवीन महतो, मकबुल अहमद आजाद, अनिल पासवान,  सुभाष प्रजापति, शम्भु दास, अजय मुण्डा, रंजीत रजक, अख्तर मंसुरी, प्रदीप भोगता, अबुल कलाम आजाद, मो हासमी, मरियानुस मिंज के अलावा हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह के खिलाड़ी 11 से 12 अक्टूबर को हजारीबाग में होनेवाले प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, विभिन्न स्पर्धा में खिलाड़ियों ने भाग लिया

0

गिरिडीह : पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय झारखंड रांची द्वारा आयोजित “आदिवासी एवं ग्रामीण स्तरीय खेल विकास” योजना अंतर्गत जिलास्तर पर विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जनजातीय खेलों (तीरंदाज़ी, गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भारा दौड़ एवं सेकोर) का आयोजन गिरिडीह स्टेडियम में किया गया।

प्रतियोगिता में 14 से 40 वर्ष की उम्र तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया

इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से 40 वर्ष के खिलाड़ियों ने भाग लिया. विभिन्न स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी 11 से 12 अक्टूबर के बीच हजारीबाग में होनेवाले प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक, डीआरडीए एवं विशिष्ट अथिति के रूप में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्जुन बरला, ज़िला खेल पदाधिकारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के लोग मौजूद रहे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में अधिक पैसे कमाने के चक्कर में अब छात्र भी साइबर अपराध में कूदे, फाइनल इयर के साइंस के नौ छात्र गिरफ्तार

0

गिरिडीह : गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने पचम्बा थाना के इलाके के बोडो में बलदेव यादव के घर पर छापेमारी कर एक साथ नौ साइबर अपराधियों को दबोचा है। पुलिस के अनुसार सारे अपराधी साइंस के फाइनल इयर के छात्र हैं। सोमवार को एक साथ नौ साइंस के छात्रों की गिरफ्तारी ने गिरिडीह पुलिस भी सकते में है. ये सभी छात्र शार्टकट में पैसे कमाने को लेकर साइबर अपराधी बने. अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेसवार्ता कर जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा और साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने कहा कि गिरिडीह पुलिस का मकसद है जिले को साइबर क्राइम से मुक्त करने का, लेकिन ये वाकई चिंता ही बात है कि पढ़े-लिखे युवा भी अपराध के रास्ते में जा रहे हैं।

रिमोट एक्सेस एप के अलावा अन्य एप के लिंक भेज कर लोगों से ठगी करते थे छात्र

साइंस के यह सारे छात्र बोरो पंचबा में एक तरह से मिनी कॉल सेंटर चलाते थे और अलग-अलग एप के जरिए ही गर्भवती महिलाओं के परिजनों को कॉल कर सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करते हैं। इसके अलावा ये अपराधी बिजली विभाग के अधिकारी बन कर भी कंज्यूमर को डराते और बिजली काटने की धमकी देकर ठगी करते थे। गिरफ्तार अपराधियों में जमुआ थाना इलाके के नीलेश मंडल, मुफस्सिल थाना इलाके के मोहन मंडल, गांधी नगर निवासी नागेश्वर दास के साथ सिहोडीह निवासी रुद्र कुमार रॉकी, बेंगाबाद निवासी महेंद्र सिंह, मोतीलाल किश्कू, नीरज कुमार, जामताड़ा निवासी अशोक कुमार और एक अन्य शामिल हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सारे अपराधी रिमोट एक्सेस एप के साथ टीम व्यूअर समेत अन्य एप का लिंक भेज कर लोगों को ठगते थे।

राम भक्तों के लिए

सूर्यकुंड का सर्वांगीण विकास

0

सूर्यकुंड का सर्वांगीण विकास एवं पर्यटकों का ध्यान आकर्षित हेतु “सूर्यकुंड उत्सव,बरकट्ठा-2023 सह सम्मान समारोह (सांस्कृतिक कार्यक्रम) अयोजन हेतु बैठक हुआ। *

स्थानीय बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलकपी स्थित एशिया महादेश का सबसे गर्म कुंड धार्मिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड परिसर में सूर्यकुंड उत्सव,बरकट्ठा-2023 सह सम्मान समारोह (सांस्कृतिक कार्यक्रम) अयोजन हेतु एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता श्री चंद्रकांत पांडे जी ने किया l
सूर्यकुंड उत्सव,बरकट्ठा-2023 के आयोजक जिला ग्रामीण विकास समिति हजारीबाग(झारखंड) के सचिव श्री सुनील कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए, आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र के साथ कार्यक्रम का प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेंट करते हुए कहां कि सूर्यकुंड उत्सव आयोजन करने से राज्य पर्यटन विभाग,केंद्र पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करना अति आवश्यक है इस कार्यक्रम में देश,राज्य के नामचीन कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा कला एवं झारखंड की कलाकृति को प्रस्तुत किया जाएगा l इससे सूर्यकुंड का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ यहां पर्यटकों के आने-जाने से आस-पास रहने वाले स्थानीय लोगों में रोजगार की बढ़ोतरी होगी l श्री सुनील कुमार ने बताया कि सूर्यकुंड मेला के पहले छठ या दीपावली के पूर्व संध्या पहली बार “सूर्यकुंड उत्सव,बरकट्ठा-2023” एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, उन्होंने बताया कि बड़े आयोजन के लिए प्रबंधन समिति का गठन करना अति आवश्यक है जल्द ही प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा l इस विषय पर ग्रामीणों ने भरपूर समर्थन करते हुए कहा कि हमलोग तन,मन और धन से सहयोग करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी ने अपना-अपना समर्थन दिया l आरंभ बैंड के संचालक सह निदेशक श्री अभिजीत कुमार(सोनू) ने कार्यक्रम का लाभ आम जनता को कैसे प्राप्त होगा इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बोले की यहां पर रोजगार की संभावनाएं बहुत अधिक है आप लोगों का सहयोग और समर्थन रहा तो बहुत जल्द स्थानीय लोगों को रोजगार से मुखातिब किया जाएगा l आदरणीय श्री परमानंद पांडे जी ने सभा को संबोधित करते हुए बैठक में अपनी सहमती रखते हुए बैठक की समाप्ति का घोषणा किए l उक्त बैठक में श्री सुरेंद्र कुमार पांडे,श्री रामकृष्ण पांडे, श्री बाबा पीयूष पांडे, श्री अभिजीत कुमार पांडे,श्री रविकांत कुमार पांडे,श्री श्याम किशोर पांडे,श्री कालेश्वर पांड,श्री अभय कुमार पांडे,श्री जयराज पासवान,श्री शशिकांत सिंह,श्री बबलू पासवान,श्री पिंकू पासवान,श्री अजीत कुमार के साथ स्थानीय पत्रकार बंधु एवं गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे l

News – Vijay Chaudhary

लिंक को क्लिक करके बम्पर सेल का मजा लें

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium