16.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 734

सीआईएसएफ के पूर्वी खंड मुख्यालय के आईजी ने एनके पिपरवार एरिया का दौरा किया

0

खलारी। सीआईएसएफ के पूर्वी खंड मुख्यालय के आईजी हेमराज गुप्ता ने एनके पिपरवार एरिया का बुधवार को दौरा कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहीं उनके दौरे के क्रम में सीआईएसएफ के द्वारा पिपरवार स्थित पाइलेक्स माइंस सहित अन्य स्थानों में दो हजार पौधे लगाए गए। पौधा रोपण की शुरूआत आईजी हेमराज गुप्ता के द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने सीआईएसएफ जवानों को कोयला क्षेत्र की सुरक्षा से संबंधित कई बातों को बतलाया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर पिपरवार सीसीएल महाप्रबंधक सीबी सहाय, पीओ धनंजय सिंह एवं सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, उपकमांडेंट मृत्युंजय स्वामी डी एवं उपकमांडेंट उपेंद्र के साथ वितेश मलिक उपस्थित थे।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree5.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

अंबेडकर विचार मंच एवं सम्यक ज्ञान निकेतन के तत्वाधान में बुकबुका पंचायत सचिवालय में बुधवार को आदिवासी दिवस मनाया

0

खलारी। अंबेडकर विचार मंच एवं सम्यक ज्ञान निकेतन के तत्वाधान में बुकबुका पंचायत सचिवालय में बुधवार को आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अतिथि शिक्षा विद डाॅ.अमर कुमार चैधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खलारी पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, बेंती पंचायत मुखिया सरिता देवी एवं झारखंड जनशक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक शेख वकील अहमद उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने डाॅ.अमर कुमार चैधरी ने भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद अन्य अतिथियों ने भी बारी-बारी से पुश्प अर्पित किया। मौके पर डाॅ.अमर कुमार चैधरी ने कहा कि मूलवासियों को अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ बच्चों को शिक्षा दे। साथ ही कहा कि हमेशा सकरात्मक सोच रखे तथा समाज को सुख-दुख में साथ दे। वहीं उन्होने नशाखोरी और आडंबर से दूर रहने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। जिनमें आरपीआई अम्बेडकर महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता गंझू, जिला परिषद सरस्वती देवी, शेख वकील अहमद, रविन्द्र पासवान सहित अन्य शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंसस धीरज बहादुर, पंसस किरण तिर्की, मनीष भुईयाँ, कुलदीप लोहरा, दिलीप पासवान, प्रधान मुंडा, जितेन्द्र सिंह, आनंद तुरी, अशोक महतो, रवीन्द्र पासवान, सिन्नी समाङ, सुनीता उराव, अमित कुमार, सुरेन्द्र राम, सुदामा राम, सरोज चैधरी, कोशल्या देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree6.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

विश्व आदिवासी दिवस पर किया गया पौधा रोपण, बताया गया शांति का प्रतीक

0

खलारी। खलारी प्रखण्ड के जलापूर्ति प्लॉट कमाती धौड़ा महावीर नगर में विश्व आदिवासी दिवस के शुभअवसर पर जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी के द्वारा  पौधा रोपण किया गया और इसे शांति का प्रतिक बताया गया। मौके पर कहा गया कि विश्व के आदिवासी आदिकाल से प्रर्यावरण की रक्षा करते आ रहे हैं, आज इस अवसर पर पौधा रोपण कर एक संदेश देने का काम किया गया, क्योंकि प्राकृतिक को बचाना आदिवासियों का जीवन शैली में निहित है। इस दौरान उपस्थित लोगों के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर प्रखंड के तमाम आदिवासियो एवं विश्व के आदिवासियों को  शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस कार्यक्रम में मुखिया पारसनाथ उरांव, मलका मुंडा, शिवरत मुण्डा, तेजी किरपोट्टा, सुनीता देवी, ग्रामं प्रधान विनोद मुण्डा, समाज सेवी रंथु उरांव, विक्की उरांव, रामेश उरांव, मनोहर लकड़ा, अमित लोहरा, राजा केसरी, शिवलाल लोहरा, मोनो आदि शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

सरना कल्ब केडीएच में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मना

0

खलारी। सरना कल्ब केडीएच में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों एवं लोगों ने सरना माता के साथ प्रकृति का पूजा किया। मौके पर अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखते हुए आदिवासी दिवस के लिए सभी को बधाई दिया। साथ ही कहा कि 9 अगस्त 1982 को आदिवासियों के हित में एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के अन्त में आदिवासी महिलाओं के द्वारा पारंपरिक झुमर नृत्य किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चूरी उत्तरी पंचायत मुखिया ललिता देवी, कन्हाई पासी, दीपक टाना भगत, शुकरा उरांव, अशोक उरांव, अमित लकड़ा, चरका पाहान, लालेश्वर उरांव, चंदन उरांव, दिनेश गंझू, शिवनाथ भगत, पुरन उरांव, बबलू उरांव, नाथूराम उरांव, सुरेश गंझू, राजू भारती, राजेंद्र उरांव, मोनिका कुमारी, आशा देवी, सोनी देवी, प्रियंका कुजूर, लालती देवी, तेजिया उरांव, रेमा देवी, सुनीता कुमारी, मंजू देवी, पार्वती देवी, संजीता देवी, सरिता देवी, ललिता पाहान, ललिता उरांव, शानिचरिया उरांव, दीपमाला खलखो, सूरज मनी उरांव, सरहुला भगत, समनी देवी, सुप्रीया कश्यप, सलोनी सृष्टि, रश्मि प्राची, सिद्धि, रिया, मिनी, निक्की, इसन्त, खुशबू देवी, बिरजू लोहार, कमलेश करमाली आदि उपस्थित थे।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/ladiesshuit2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन की बैठक डकरा क्षेत्रीय कार्यालय में की गई

0

खलारी। यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन /एटक कि बैठक बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय डकरा में क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णा चौहान की अध्यक्षता में कि गई। जिसमें 10 अगस्त को राजभवन रांची के समक्ष होने वाले महाजुटान में अधिक से अधिक भागदारी के सम्बंध में चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में सदस्यता एवं क्षेत्र के जवलंत समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इससे पूर्व एरिया सचिव प्रेम कुमार ने रिपोर्ट पेश कर उपस्थित सदस्यों को अवगत कराते हुए सारी समस्याओं पर चर्चा किया। आज के बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश भर, अरबिंद कुमार, दिनेश भुइयां, संजय प्रसाद, अशोक राम, चंदन शर्मा, मनोज कुमार(चुरी), जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार(डकरा), शिव प्रसाद चौहान मुखिया, दिलीप, रवि, पप्पू, संतोष प्रजापति, बबन प्रामाणिक, कैलाश यादव, अमानत अंसारी सहित यूनियन का कई लोग बैठक में शामिल रहे।

 

 

राम भक्तों के लिए

डुमरी विधानसभा उपचुनाव: आदर्श आचार संहिता प्रभावी, डीसी ने स्टैंडिंग कमिटी का गठन किया

0

गिरिडीह :  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार को बताया कि 33-डुमरी विधानसभा उप चुनाव के लिए गिरिडीह जिला में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। चुनाव आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव से संबंधित आयोग द्वारा निर्दिष्ट अन्य प्रतिबंध नियंत्रण बिन्दुओं की आक्षरश: अनुपालन एवं जिले में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर गठित स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव जो समिति के सदस्य हैं, द्वारा बैठक में भाग लिया गया। कमिटी की बैठक में निर्वाची पदाधिकारी 33-डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी भी उपस्थित थे। स्टैंडिंग कमिटी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सदस्य, सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष-सदस्य, सभी पंजीकृत दलों के जिलाध्यक्ष-सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह-नोडल पदाधिकारी शामिल हैं. आचार संहिता कोषांग के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी-संयोजक शामिल हैं.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree1.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में कांग्रेसियों ने विश्व आदिवासी दिवस को आदिवासी गौरव पर्व के रूप में मनाया

0
गिरिडीह : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गिरिडीह प्रखंड के जंगलपुर में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी गौरव पर्व मनाया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आज संपूर्ण भारत में आजादी की लड़ाई लड़ने में या महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ने में वीर आदिवासी योद्धाओं जैसे बाबा तिलका मांजी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा फूलो-जानू, वीर सिद्धू-कानू जैसे अमर बलिदानी का जो योगदान रहा यह बेहद अफसोस की बात है कि उनके बलिदान की गाथाएं उस तरीके से नहीं गाई गई जैसी होनी चाहिए थी. आज पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह आदिवासियों दलितों के सम्मान की रक्षा के लिए खड़ी है.

कांग्रेस हमेशा से आदिवासी व दलितों की सच्ची हितैषी रही है : नरेश वर्मा

 इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आदिवासी भाइयों-दलितों की सच्ची हितैषी रही है. इसने सदा ही आजादी के वक्त से ही इन भाइयों के हितों के लिए काम किया है और आगे भी हमेशा तत्पर रहेगी आज आदिवासी गौरव पर्व पर इनको सम्मानित करते हुए अपने आप को बहुत गौरव महसूस हो रहा है. जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही हमारे आदिवासी भाइयों के लिए वनाअधिकार अधिनियम लाकर सैकड़ों वर्षों से जंगलों में रह रहे आदिवासी भाइयों के लिए पट्टा देने का काम किया. महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि क्या जिस तरह से मणिपुर हो या मध्य प्रदेश संपूर्ण भारत में आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. इसे कांग्रेस पार्टी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी. हमारे नेता राहुल गांधी दिन-रात इनकी रक्षा के लिए तत्पर है. कार्यक्रम के आखिर में आदिवासी समुदाय के आम जनों के बीच वस्त्र एवं मिठाई का वितरण सम्मानस्वरूप किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की रोशनीटा हेंब्रम किरण, हेंब्रम युवा कांग्रेस के यस सिन्हा सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष बच्चे उपस्थित थे।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree2.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

आदिवासी समाज अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व परंपरा को संजोकर रखने का संकल्प लें : बाबूलाल मरांडी

0

 

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदाय के महत्व एवं संस्कृति को समझने का दिवस है। आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा हमारी समृद्ध भारतीय एवं झारखंडी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की 32 जनजातियां यहां की विविधता एवं समृद्धि का प्रतीक है। आदिवासी संस्कृति में अनूठी भाषाएं ,नृत्य, संगीत, कला और विशेष शैलियां शामिल हैं, जिनका हमारी सांस्कृतिक विविधता में महत्वपूर्ण योगदान है।

‘आर्थिक प्रगति से आदिवासी समुदाय भी आगे बढ़ा है’

उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती तकनीकी और आर्थिक प्रगति ने आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक धरोहरों को कुछ हद तक छूने का प्रयास किया है। इसके परिणामस्वरूप उनकी पारंपरिक जीवन शैली, विशेषताएं और ज्ञान धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं। ऐसे में आदिवासी समुदाय का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि हमें आदिवासी समुदाय के जीवन शैली एवं जरूरतों को समझ व साथ मिलकर संस्कृति और परम्पराओं को संरक्षित रखने का प्रयास करना होगा। यह परंपरा हम सभी को प्रकृति के साथ मिलकर जीने का सबक सिखाती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास के साथ आगे बढ़कर हम आदिवासी समुदाय व अपने देश और राज्य को परम वैभव तक पहुंचा सकते हैं।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree3.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

डुमरी उपचुनाव:  गिरिडीह डीसी ने विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, एसपी भी रहे मौजूद, कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद दिए जरूरी निर्देश

0
गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को डुमरी उपचुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में डुमरी उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि डुमरी उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया जाएगा। डुमरी उपचुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि डुमरी उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया गया है। डुमरी उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयरहित संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता होगी।

मतदान केन्द्रों की विवरणी एवं सेक्टर मैप तैयार करने का निर्देश

बैठक में कलस्टर केन्द्र एवं कलस्टर से संबद्ध मतदान केन्द्र की विवरणी जल्द करने और सेक्टर संख्या सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर की विवरणी (नाम, पदनाम एवं मोबाइल संख्या) सेक्टर से संबद्ध मतदान केन्द्र की विवरणी एवं सेक्टर मैप तैयार करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने सभी निर्देशों का जल्द से जल्द पालन करने का निर्देश दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने वीसी के माध्यम से बोकारो उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न पदाधिकारियों के साथ डुमरी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया. साथ ही बोकारो जिले के नावाडीह एवं चंद्रपुरा क्षेत्र हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, रूट चार्ट, पुलिस डेवलपमेंट, मतदान केंद्र तथा निर्वाचन से संबंधित सभी विषय वस्तुओं पर विस्तृत रूप से विचार- विमर्श किया गया। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, उपनिर्वाचन पदाधिकारी गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक 1, एसडीपीओ डुमरी सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree4.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

Ranveer Singh’s Grand Entry as Don: Teaser Drops for ‘Don3’

0

In a much-awaited announcement that has sent shockwaves through the entertainment industry, it has been confirmed that the dynamic and versatile Ranveer Singh will be stepping into the shoes of the iconic character Don in the upcoming film ‘Don 3.’ The announcement was accompanied by a gripping teaser dropped by director Farhan Akhtar, leaving fans and enthusiasts buzzing with excitement.

After much speculation and anticipation, the news of Ranveer Singh’s casting has been met with a wave of approval from fans and critics alike. Known for his ability to seamlessly embody diverse roles, Singh’s selection for this formidable role is a testament to his acting prowess and charisma. The franchise, which has previously been led by Amitabh Bachchan and Shah Rukh Khan, now welcomes Singh to breathe new life into this legendary character.

In the teaser, Ranveer Singh emerges from shadows, his intense gaze sending chills down the spine of viewers. The whole time, he is narrating an ominous voiceover in Hindi. “Sher jo so raha hai woh jaagega kab? Poochte hain yeh sab. Unse keh do ki phir jaag utha hoon main, aur phir saamne jald aane ko.” He continues, “Kya hai taakat meri, kya hai himmat meri, phir dikhane ko. Maut se khelna zindagi hai meri, jeetna hi mera kaam hai ,” before concluding with the iconic line of dialogue of Don Franchise that made famous first by Amitabh and then by Shah Rukh: “Tum toh hai jaante jo mera naam hai. 11 mulkon ki police dhoondti hai mujhe, par pakad paaya hai mujhko kaun? Main hoon Don.”

Ranveer Singh dressed impeccably in a tailored suit, Singh exudes an air of authority and danger as he steps into the shoes of the legendary character played by Amitabh Bachchan and later by Shah Rukh Khan. With his signature swagger and magnetic presence, Singh captivates the audience, leaving them eager for more. Farhan Akhtar, who directed the previous installments of the franchise, tweeted the teaser along with the caption: “A new Era begins.” The tweet quickly became a trending topic, with fans and celebrities alike expressing their excitement and anticipation for the film.

Rumors about Ranveer Singh taking on the role of Don had been circulating for months, but the teaser finally confirmed the much-speculated casting choice.

Expectations were surely increased by Farhan Akhtar’s choice to entrust Ranveer Singh with the famous role of Don as he makes his directorial comeback with Don 3. Fans are anxious to see how the cooperation between Akhtar and Singh will alter the storyline because the franchise has a history of pushing boundaries and delivering unexpected surprises. It’s obvious that “Don 3” is positioned to become one of the most eagerly awaited movies of the year as the teaser continues to generate discussion and rumors about the narrative and characters grow more intense.

The original Don released in 1978 and it featured Amitabh Bachchan in the Don role. Shah Rukh Khan’s rendition of Don released in 2006. It was the official remake of Amitabh Bachchan’s smash hit of the same name. The film’s second part released years later and was a big hit too.

Don 3 is the first film that Ranveer has announced following the success of Rocky aur Rani ki Prem Kahaani, which came after a string of flops. He is also rumoured to be attached to the upcoming reboot of Shaktimaan.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium