24 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 82

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, भारी मात्रा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक जब्त कर नष्ट किया गया

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध होगी कार्रवाई

गुमला : – गुमला जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा एक्सपायरी उत्पादों को होटलों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों तक उपलब्ध कराया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा मेसर्स माही इंटरप्राइजेज, पालकोट रोड, गुमला के परिसर से विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक जब्त किए गए।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि प्रतिष्ठान में एक्सपायर्ड एवं वैध उत्पादों को एक ही भंडारण क्षेत्र में रखा गया था, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 का उल्लंघन है। जब्त किए गए एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक को नगर परिषद गुमला के प्रशासक के सहयोग से मौके पर ही नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार संबंधित कंपनी के विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
उन्होंने जिले के सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों, एजेंसी संचालकों एवं होटल संचालकों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं वैधता की नियमित जांच सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रतिष्ठान में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा जिले में इस प्रकार का निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

राम भक्तों के लिए

जिले में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान जारी, अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

मंगलवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित होगा विशेष रक्तदान शिविर

गुमला : – उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में जिले में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके। विशेष रूप से सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए नियमित रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में यह अभियान चलाया जा रहा है।

इस क्रम में शनिवार को सदर अस्पताल गुमला में जिला सर्विलांस पदाधिकारी, एमओआईसी ब्लड सेंटर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया, जिसमें कुल 08 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

पूर्व में आयोजित शिविरों में 02 मार्च को सदर प्रखंड में 09 यूनिट तथा 06 मार्च को पालकोट प्रखंड में 08 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। इस प्रकार अब तक कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त मार्च माह के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 09 मार्च को सिसई, 11 मार्च को बसिया, 13 मार्च को कामडारा, 16 मार्च को बिशुनपुर, 18 मार्च को भरनो, 20 मार्च को चैनपुर, 23 मार्च को घाघरा, 25 मार्च को रायडीह, 27 मार्च को डुमरी तथा 30 मार्च 2026 को जारी प्रखंड में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त के निर्देशानुसार यह अभियान जिले के विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इसी कड़ी में आगामी मंगलवार को चंदाली स्थित समाहरणालय सभागार में गुमला में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मी स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर इस जनहितकारी अभियान में सहभागी बनेंगे।

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का सबसे सरल और महान माध्यम है।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में एमडीए अभियान के तहत शेष लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष मॉप-अप अभियान जारी

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से चल रहे Mass Drug Administration (MDA) अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 92.95% लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। शेष छूटे हुए लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष मॉप-अप गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इस क्रम में टीमों द्वारा हाई प्रायरिटी विलेज, रिफ्यूजल पॉकेट तथा ऐसे समुदायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां पर्व-त्योहार या अन्य कारणों से कुछ लोगों द्वारा अब तक दवा का सेवन नहीं किया गया है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए दवा खिलाने का कार्य किया जा रहा है।

विशेष रूप से ऐसे गांव जहां पूर्व में फाइलेरिया के मरीज पाए गए हैं, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए टीमों द्वारा पुनः भ्रमण कर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा खिलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में सहयोगी संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। पीरामल फाउंडेशन टीम द्वारा समुदाय स्तर पर जागरूकता, समन्वय एवं दवा सेवन सुनिश्चित कराने में सक्रिय सहयोग दिया जा रहा है।

राज्य द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर जिले में 100% कवरेज सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग एवं टीमें पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट और सामुदायिक संवाद के माध्यम से अभियान को गति दी जा रही है।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए एमडीए के तहत दी जा रही दवा का सेवन अवश्य करें और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

 

 

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सुदूर ग्रामीण पाट्ट क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले के विभिन्न सुदूर पाट क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने हेतु दिए गए निर्देश पर लगातार ANM एवं स्वास्थ्य कर्मी पाट क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में 09 व 10 मार्च को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।
विशेष स्वास्थ्य शिविरों में ओपीडी, दवा वितरण, टीकाकरण, बीपी-शुगर जांच, सिकल सेल व कैंसर स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित सेवाएँ उपलब्ध होंगी। यदि निर्धारित तिथि पर स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुँचें तो +919431116003 (DC Official No.) पर व्हाट्सएप करें, त्वरित कार्रवाई की जाएगी

राम भक्तों के लिए

स्वांग वाशरी के पास रेल अंडरपास में जलजमाव से आवागमन बाधित, शीघ्र निकासी व मरम्मत की मांग

0

News – KahkashanFarooqi

गोमिया। गोमो–बरकाकाना रेलखंड के अंतर्गत गोमिया–बोकारो थर्मल स्टेशन के बीच स्थित सीसीएल स्वांग वाशरी के समीप बने रेल अंडरपास में जलजमाव की समस्या को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के गोमिया प्रखंड सचिव सह एनसीओईए (सीटू) स्वांग वाशरी शाखा सचिव राकेश कुमार ने धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में राकेश कुमार ने कहा है कि करीब तीन–चार वर्ष पूर्व स्वांग वाशरी जाने के लिए रेल अंडरपास का निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही स्वांग कोलियरी और हजारी पंचायत की गैर मजरूआ बस्ती तक आवागमन के लिए भी दो अन्य अंडरपास बनाए गए थे। लेकिन निर्माण कार्य में अनियमितता और लापरवाही के कारण ये अंडरपास कुछ ही वर्षों में क्षतिग्रस्त हो गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण के एक–दो वर्ष के भीतर ही तीनों अंडरपास की स्थिति जर्जर हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पहले भी कई बार विभाग को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।
राकेश कुमार ने बताया कि इन दिनों स्वांग वाशरी जाने वाले अंडरपास में करीब एक से दो फीट तक पानी जमा हो गया है। अंडरपास के बीच बनी नाली भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो गया है। कई मोटरसाइकिल चालक फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। वहीं इस मार्ग से होने वाली कोयला ढुलाई भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने रेल प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अंडरपास में जमा पानी की तत्काल निकासी कराई जाए तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों का शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि आम लोगों और वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गोमिया रेलवे स्टेशन के आसपास चल रहे रेल परियोजनाओं में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसकी उच्चस्तरीय जांच भी आवश्यक है।

राम भक्तों के लिए

जदयू के भविष्य पर सबसे बड़ा सवाल…क्या पार्टी नीतीश के बाद भी प्रासंगिक रहेगी? या फिर धीरे-धीरे भाजपा की परछाईं बन जाएगी?

0

–शंभु नाथ चौधरी

वक्त का हर शै गुलाम। वक्त के सामने कुछ भी स्थायी नहीं होता। न ताज। न तख्त। वक्त सबसे बड़ा खिलाड़ी है और जिसे हम-आप बड़ा खिलाड़ी मान बैठते हैं, वह भी आखिरकार वक्त का मोहरा होता है।

अब बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आया है। नीतीश कुमार ने खुद लिखा है-वे राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने इसे अपनी मर्जी बताया। मगर सियासत के सिकंदर की भी हर मर्जी अपनी नहीं होती।

नीतीश का एग्जिट प्लान मोदी-शाह ने लिखा

नीतीश का एग्जिट प्लान मोदी-शाह ने लिखा है। उसी मोदी ने, जिनके साथ कभी नीतीश ने मंच साझा करने से इनकार कर दिया था। तमाम इफ-बट के बावजूद आज की सियासत में मोदी-शाह सिकंदर हैं। अभी हर पत्ता उनकी मर्जी से खड़कता है।

हर किसी को पता है कि नीतीश पाटलिपुत्र से निर्वासित नहीं होना चाहते थे, लेकिन वक्त ऐसा निर्मम है कि वह निर्वासन को भी अपनी इच्छा बता रहे हैं।

नीतीश की विदाई के साथ बिहार की सत्ता की ड्राइविंग सीट अब भाजपा के पास होगी। चुनाव के बाद भाजपा के पास ज़्यादा सीटें थीं। फिर भी स्टीयरिंग व्हील नीतीश के हाथ में रहा। वे मुख्यमंत्री बने रहे। यह पहली बार नहीं हुआ था। अवसरों को साधने में माहिर नीतीश कभी इस पाले में तो कभी उस पाले में जाते रहे, लेकिन वह सबके लिए सिरमौर बने रहे।

नीतीश की सियासी यात्रा लंबी रही

उनकी अदाओं पर रीझने वाले लोग कहते थे-नीतीश वक्त को मोड़ लेते हैं। लेकिन सच थोड़ा अलग है। वक्त किसी का नहीं होता। हर शख्स उसका कैदी है।

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा लंबी रही। और बेहद दिलचस्प भी। 1985 में वे पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे थे। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में। फिर धीरे-धीरे वे समाजवादी राजनीति के मजबूत चेहरे बने। 1989 में जनता दल के महासचिव बने और उसी साल लोकसभा पहुंचे।

दिल्ली की राजनीति में उनकी एंट्री यहीं से हुई। 1994 में उन्होंने जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी बनाई। यह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट था। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे केंद्रीय मंत्री बने। रेल मंत्री के तौर पर उनकी पहचान मजबूत हुई। रेलवे मॉडर्नाइजेशन और सेफ्टी पर उन्होंने बेहतरीन काम किया।

लेकिन उनका असली अध्याय बिहार में लिखा गया। 2000 में वे पहली बार मुख्यमंत्री बने। सरकार सात दिन चली। मगर कहानी खत्म नहीं हुई। 2005 में वे फिर लौटे और लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रहे। कानून व्यवस्था सुधरी। सड़कें बनीं। स्कूल खुले। वह “सुशासन बाबू” कहलाने लगे।

इस बीच वह सियासत में पलटी मारने की भी अजब-गजब कहानियां लिखते रहे। 2013 में उन्होंने एनडीए छोड़ा। 2015 में राजद के साथ गए। 2017 में फिर भाजपा के साथ। फिर महागठबंधन। फिर एनडीए। गठबंधन बदलते रहे। लेकिन कुर्सी नहीं छूटी। किसी ने उन्हें पलटू कुमार कहा, किसी ने कुर्सी कुमार।

नीतीश दस बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। यह अपने आप में रिकॉर्ड है।

अब सवाल है-उनके बाद उनकी पार्टी का क्या? जदयू की दूसरी कतार कमजोर है। उन्होंने कभी किसी को अपने बराबर नहीं बनने दिया। यह उनकी लीडरशिप स्टाइल का हिस्सा था या सियासी मजबूरी, वही जानें।

एकांत पसंद निशांत के लिए सियासत कभी उनकी जिंदगी के सिलेबस का हिस्सा नहीं रही

खबर है कि अब उनके बेटे निशांत कुमार राजनीति में आ रहे हैं। लेकिन निशांत का मिजाज अलग बताया जाता है। उनकी अध्यात्म में दिलचस्पी रही है। उन्होंने तकरीबन अपनी आधी उम्र जी ली है, लेकिन सियासत कभी उनकी जिंदगी के सिलेबस का हिस्सा नहीं रही। एकांत पसंद यह शख्स पॉलिटिकल बैटलफील्ड में कैसे उतरेगा? और उतरेगा तो कितनी दूर तक चल पाएगा-यह बड़ा सवाल है।

और उससे भी बड़ा सवाल-जदयू का भविष्य? क्या पार्टी नीतीश के बाद भी प्रासंगिक रहेगी? या वह धीरे-धीरे भाजपा की परछाईं बन जाएगी?

सियासत का एक उसूल है। हर दौर का अपना किरदार होता है। कभी लालू का दौर था। फिर नीतीश का। आज पाटलिपुत्र की धरती पर एक नए चैप्टर का आगाज हो रहा है। अंजाम क्या होगा? वक्त जाने…खुदा जाने।

राम भक्तों के लिए

SS Infotech Emerging as a Reliable Technology Solutions Provider in Ranchi

0

SS Infotech is steadily establishing itself as a trusted destination for comprehensive IT and security solutions in Ranchi. The company offers complete solutions for computers, laptops, hardware, CCTV systems, and networking devices, catering to the growing technology needs of individuals, businesses, and institutions in the region.

In today’s fast-growing digital environment, reliable technology infrastructure has become essential for homes, offices, and commercial establishments. SS Infotech addresses this need by providing a wide range of services including computer and laptop sales, repair, upgrades, and maintenance. Customers can also find quality hardware components and accessories to keep their systems running smoothly.

One of the key services offered by SS Infotech is CCTV installation and surveillance system setup. With increasing concerns about security, the company provides advanced CCTV solutions for homes, shops, offices, and other establishments. Their expert technicians ensure proper installation and configuration, helping clients enhance safety and monitor their premises effectively.

The company also specializes in network setup and support, ensuring smooth connectivity for offices, businesses, and educational institutions. From router installation to complete networking solutions, SS Infotech helps organizations build efficient and reliable digital infrastructure.

With a focus on quality service, technical expertise, and customer satisfaction, SS Infotech aims to deliver dependable and cost-effective solutions for every customer. The growing number of satisfied clients in Ranchi reflects the company’s commitment to professionalism and service excellence.

For anyone looking for reliable computer services, hardware support, CCTV installation, or networking solutions in Ranchi, SS Infotech offers a convenient one-stop solution.

Contact: +91-7903151328

SS Infotech continues to support the city’s digital growth by providing modern technology solutions tailored to the needs of today’s connected world. 💻📡

राम भक्तों के लिए

नियोजन की मांग को लेकर अवॉर्डी मजदूर बेरमो एसडीओ कार्यालय पहुंचे, सीसीएल अधिकारियों की अनुपस्थिति से त्रिपक्षीय वार्ता टली

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__’सीसीएल स्वांग के अवॉर्डी मजदूर एक बार फिर अपनी नौकरी की मांग को लेकर शुक्रवार को बेरमो एसडीओ कार्यालय पहुंचे। मजदूर नेता मुमताज आलम के नेतृत्व में पहुंचे मजदूरों ने सीसीएल प्रबंधन से जल्द नियोजन की मांग की। हालांकि इस मामले को लेकर निर्धारित त्रिपक्षीय वार्ता सीसीएल के वरीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण नहीं हो सकी। अब इस मुद्दे पर वार्ता के लिए अगले मंगलवार की तिथि तय की गई है।
इस संबंध में बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने बताया कि अवॉर्डी मजदूरों के नियोजन का मामला काफी समय से लंबित है। शुक्रवार को मजदूरों और सीसीएल प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता निर्धारित थी, लेकिन बैठक में केवल एक-दो अधिकारी ही पहुंचे, जो किसी प्रकार का निर्णय लेने में सक्षम नहीं थे। वरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण वार्ता को स्थगित करते हुए अगले मंगलवार को फिर से बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन को जल्द ही वास्तविक मजदूरों की पहचान कर नियोजन की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
वहीं मजदूर नेता मुमताज आलम ने बताया कि सीसीएल प्रबंधन ने पूर्व में आश्वासन दिया था कि मजदूरों की पहचान को लेकर पैनल अधिवक्ता से विधिक सलाह ली जाएगी और उसके बाद समाधान के अनुरूप नियोजन की कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन के निर्देशानुसार कई मजदूर अपने पहचान से संबंधित कागजात भी सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में जमा कर चुके हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार भी अवॉर्डी मजदूरों को नियोजन देने में टालमटोल किया गया तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन की होगी। मजदूरों ने कहा कि अगर जल्द नियोजन नहीं मिला तो वे सीसीएल कथारा कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने को विवश होंगे।

राम भक्तों के लिए

खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू नियंत्रण को लेकर गुमला में विशेष जांच अभियान

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

होटलों से एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद, कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन एवं तंबाकू नियंत्रण नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु शुक्रवार को गुमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं जिला तंबाकू नियंत्रण सलाहकार द्वारा किया गया। इस दौरान उर्मि चौक स्थित महतो होटल, अर्जुन होटल, पालकोट रोड स्थित शिव होटल सहित आसपास के कई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के भंडारण की व्यवस्था तथा कार्यरत कर्मियों द्वारा एप्रन, ग्लव्स एवं हेडगियर के अनिवार्य उपयोग की जांच की गई। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान कुछ कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा एक्सपायरी उत्पाद होटलों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई। इस पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि एक्सपायरी उत्पाद किसी भी परिस्थिति में बिक्री या उपयोग के लिए उपलब्ध न कराएं। साथ ही ऐसे उत्पादों को समयानुसार नष्ट करने अथवा संबंधित कंपनी को वापस करने का निर्देश दिया गया।

अभियान के दौरान कोटपा अधिनियम (COTPA) 2003 के तहत विद्यालय के 100 मीटर की परिधि एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के उपयोग एवं बिक्री से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो प्रतिष्ठानों से कुल 600 रुपये जुर्माना वसूला गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार का निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा कोटपा अधिनियम, 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

प्रत्येक बिक्री के साथ 2 हेलमेट लेना जरूरी, सड़क सुरक्षा के लिए मजबूरी

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

बिना निबंधन नहीं उतरेंगे वाहन, डीटीओ ने डीलरों को दी सख्त चेतावनी

गुमला : – गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण में तेजी लाने और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में जिले के सभी दोपहिया एवं चार पहिया वाहन शोरूम के डीलरों और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में राजस्व वसूली और सुरक्षा मानकों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

वित्तीय वर्ष की समाप्ति के करीब होने के कारण डीटीओ ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में समय पर पूरा करना होगा। उन्होंने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि वाहनों के निबंधन से जुड़े सभी लंबित बकाये और सरकारी शुल्क को बिना किसी देरी के जमा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में ‘नो रजिस्ट्रेशन, नो मूवमेंट’ की नीति पर सख्त जोर दिया गया। डीटीओ ने कड़े लहजे में कहा कि शोरूम से कोई भी वाहन बिना स्थायी या अस्थायी निबंधन के बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि सड़क पर कोई नया वाहन बिना नंबर प्लेट के पाया जाता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित डीलर को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष निर्देश दिए गए हैं। “प्रत्येक बिक्री के साथ दो हेलमेट लेना जरूरी, सड़क सुरक्षा के लिए मजबूरी” के नियम को लागू करते हुए डीटीओ ने स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहन की प्रत्येक डिलीवरी के साथ ग्राहक को आईएसआई मार्क वाला हेलमेट देना अनिवार्य है। वहीं, चार पहिया वाहन डीलरों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राहकों को वाहन सौंपते समय सीट बेल्ट के उपयोग और अन्य सेफ्टी फीचर्स के प्रति अनिवार्य रूप से जागरूक करें।

बैठक के दौरान उपस्थित डीलरों के ट्रेड सर्टिफिकेट की वैधता की भी जांच की गई। डीटीओ ने निर्देश दिया कि जिन संस्थानों के ट्रेड लाइसेंस की अवधि समाप्त होने वाली है, वे तत्काल अपने लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि उनके व्यावसायिक कार्यों में कोई तकनीकी या कानूनी बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के समापन पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले या सरकारी राजस्व में बाधा डालने वाले डीलरों का ट्रेड लाइसेंस सीधे रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी ऑटोमोबाइल प्रतिनिधियों से विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। इस दौरान हीरो, होंडा, टीवीएस, मारुति सुजुकी और महिंद्रा, सोनालिका ट्रैक्टर, भारत ट्रैक्टर, अंकित इंटरप्राइजेज, खतरी बाइक्स, संतोष इंटरप्राइजेज, प्रेमसंस मोटर, ज्योति एंटरप्राइसेज, माही ट्रेड्स, फ्रेंड्स मोटर, जैसे प्रमुख ब्रांड्स के अधिकृत प्रतिनिधियों सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium