न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित गुरदारी पिकेट थाना पुलिस ने चोटागंपाठ जंगल से एक 30 वर्षीय युवक का शव एक जामुन के पेड से झूलता हुआ बरामद किया हैं, फलस्वरूप पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान चोटागंपाठ निवासी फूलदेव असुर के रूप में हुई हैं, परिजनों ने बताया हैं की मृतक युवक फूलदेवा असुर पिछले तीन दिनों से लापता था, परिजनों ने यह भी बताया की गुरुवार को उसकी पत्नी से किसी घरेलू विवाद को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया और फिर वह वापस घर नहीं लौटा, उसके परिजनों ने पहले आसपास के गांवों और अपने रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, लेकिन उसका कोई अतापता या सुराग नहीं मिला, जबकि उसके परिवार, परिजन और गांव के लोग लगातार उसकी खोजबीन में , जुटे रहे ,फिर भी उसका कुछ अतापता नहीं चला, उसे खोजने में गांव के लोग भी मदद कर रहे थे।
इसी क्रम में गांव के मवेशी चराने वाले ग्रामीणों की नजर,
शनिवार दोपहर चोटागंपाट जंगल में एक जामुन पेड़ से गमछे के सहारे एक शव को झुलते देखा और नजदीक जाकर पहचान करने पर पता चला कि उक्त शव उसी गांव के फूलदेव असुर का है, यह देख ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना तुरंत गांव और मृतक फूलदेव असुर के परिजनों को दिया गया, और बाद में संबंधित गुरदरी पिकेट थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही गुरदरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए , उक्त शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया, और गुरदरी पुलिस सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्ट हाउस भेजवाया , प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जताते हुई, कहां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, वैसे अन्य सभी पहलुओं पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया हैं l
:


















































