न्यूज – कहकशां फारूकी
गोमिया।
असंगठित क्षेत्र के निर्माण मजदूरों को संगठित करने की दिशा में झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) ने गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत में निर्माण मजदूरों की बस्तियों में जाकर व्यापक सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के तहत मजदूरों के बीच बैठक आयोजित कर उनके अधिकारों, समस्याओं और यूनियन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के बोकारो जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा कि निर्माण मजदूर राज्य के सबसे अधिक शोषित तबकों में शामिल हैं। न्यूनतम मजदूरी, समय पर भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और काम की गारंटी जैसे बुनियादी अधिकार आज भी इनके लिए संघर्ष का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों और ठेकेदारों के शोषण के खिलाफ मजदूरों को संगठित करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
राकेश कुमार ने बताया कि यूनियन की राज्य कमेटी ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि अब कार्यालयों तक सीमित न रहकर मजदूरों के गांवों और बस्तियों में जाकर उन्हें संगठित किया जाएगा। इसी कड़ी में गोमिया अंचल के सुदूर क्षेत्र तुलबुल पंचायत में यह अभियान चलाया गया, जहां बड़ी संख्या में निर्माण मजदूरों ने सीटू से जुड़ने की इच्छा जताई।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बोकारो जिले के विभिन्न गांवों और बस्तियों में, जहां निर्माण मजदूर निवास करते हैं, इसी तरह सदस्यता अभियान चलाकर यूनियन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में यूनियन के बोकारो जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला कमेटी सदस्य फूलचंद हेंब्रम के अलावा करण मुंडा, संजय हेंब्रम, उमेश हेंब्रम, लालचंद हेंब्रम, करमचंद हेंब्रम, ढेना मांझी, देवन मांझी, चेतलाल हेंब्रम, महेश हेंब्रम, बिनोद सोरेन, रामनाथ मांझी सहित दर्जनों निर्माण मजदूर शामिल हुए।
बैठक के अंत में मजदूरों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को तेज करने और सीटू के बैनर तले संगठित संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Kanjivaram Silk Saree Jacquard Banarasi Sari With Blouse Piece For Wedding
₹479.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







