32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeCrimeGhaziabad: प्रेमी ने कुल्हाड़ी से करि प्रेमिका की हत्या। आखिर क्यों...

Ghaziabad: प्रेमी ने कुल्हाड़ी से करि प्रेमिका की हत्या। आखिर क्यों !!

गाजियाबाद में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सोते वक्त कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और के साथ अवैध संबंध है। इस शक को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई, लेकिन प्रेमी का शक गहराता गया और उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना गाजियाबाद के नन्दग्राम थाना क्षेत्र की है। 17 सितंबर को पुलिस को 30-35 साल की उम्र की एक महिला का शव मिला। शव पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया गया था। महिला के इस शव को देखकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया कि आखिर महिला को इतनी बेरहमी से मारने वाला शख्स कौन है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि उसकी हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका ही प्रेमी नदीम था। पुलिस को जांच में पता चला कि नदीम को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और युवक के साथ अवैध संबंध है, जिस वजह से उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया।जांच में यह भी पता चला कि यह महिला शादीशुदा थी और अपने पति से अलग एक किराए के मकान में रहती थी और नदीम उसका प्रेमी है। नदीम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि महिला का फोन अक्सर बिजी आने लगा था और एक बार किसी पुरुष ने उसका फोन उठा लिया था, जिसके बाद नदीम को शक हुआ कि महिला का किसी और से भी संबंध है। नदीम के इस शक की वजह से दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ।रात को 3 बजे उठा और उसने अपने बैग से कुल्हाड़ी निकाली और प्रेमिका के सिर एवं गले पर दे मारी।

इसके बाद उसने कई बार कुल्हाड़ी से महिला पर वार किए।
उसने बताया कि वह रातभर महिला के शव के साथ बेडरुम में बैठा रहा और सुबह होते ही उसने वहीं कपड़े बदले। इसके बाद कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े, महिला का मोबाइल फोन एवं ज्वेलरी अपने साथ ले गया। फोन तोड़कर उसने नदी में फेंक दिया और कुल्हाड़ी एवं कपड़े उसने झाड़ियों में फेंक दिए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading