25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की निगरानी में सैंपलर की सैंपलिंग की...

गिरिडीह में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की निगरानी में सैंपलर की सैंपलिंग की गई

गिरिडीह : 12 नवंबर राष्ट्रव्यापी ट्रांसफैट सर्वे के क्रम में गिरिडीह में हुआ सैंपलिंग खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा खाद्य पदार्थों में ट्रांसफैट के लेवल के निर्धारण के लिए पूरे देश में सर्वे किया जा  रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह जिला में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के निगरानी में NCML कंपनी के सैंपलर के द्वारा शनिवार को सैंपलिंग किया गया। सैंपलिंग के क्रम में ब्रेड, rusk, सरसों का तेल, सोयाबीन रिफाइन तेल, कैंडी चाकलेट, स्कीम मिल्क पाउडर, बिस्किट, नमकीन भुजिया, पापड़ एवं पैटीज का सैंपल लिया गया। बताया गया कि इस सर्वे का मकसद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली के द्वारा भारतीय खाद्य पदार्थों में ट्रांस फैट के लेवल को जानना एवं  वैश्विक मानक के अनुरूप 2 प्रतिशत के लेवल पर फेज वायीज मैनर में लाना है।

2022 में ट्रांस फैट का स्तर 2% पर लाने का लक्ष्य

इसके अलावा ट्रांस फैटी एसिड बनस्पति, बेक्ड एवं फ्राइड फूड में ज्यादा मात्रा में पायी जाती है। इसके उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ट्रांस फैट कोरोनरी हार्ट की बीमारी एवं कैंसर जैसी बिमारियों का जनक होता है। अनुमान है कि विश्व में प्रति वर्ष 540,000 मौतें ट्रांस फैट की वजह से होती है। अतः मानव भोजन में इसकी मात्रा को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। FSSAI नें भारतीय खाद्य पदार्थ में ट्रांस फैट का स्तर 2013 में 10%, 2016 में 5% एवं 2021 में 3% तक सीमित करने का लक्ष्य रखा था। किन्तु वैश्विक मानक के अनुरूप लाने के लिए 2022 में ट्रांस फैट का स्तर 2% पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। भोज्य पदार्थों में ट्रांस फैट के स्तर को कम करने के लिए FSSAI के द्वारा उपभोक्ताओं एवं उत्पादकों के बीच भी लागातार जागरुकता फैलायी जा रही हैl खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया गया कि यह एक प्रकार का सर्विलांस सैम्पलिंग है और देश के 550 जिलों में एक साथ किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments