22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadझारखंड के मुखिया आदिवासी बहनों की हिफाजत करने में फेल, लव जिहाद...

झारखंड के मुखिया आदिवासी बहनों की हिफाजत करने में फेल, लव जिहाद पर सख्त कानून बने : रमेश शिंदे

धनबाद : धर्मांतरण और लव जिहाद अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस राज्य में जनजातीय समुदाय के मुख्यमंत्री हो, उनके रहते उसी समुदाय की बेटियों को लव जिहाद कर टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएं और सरकार चुप रहे, यह क्षम्य नहीं है। हिन्दू जन जागृति समिति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश भर में लव जिहाद पर कानून बनाकर सख्ती से लागू करने की मांग करती है। ये बातें हिन्दू जन जागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने सोमवार को धनबाद में मीडिया से बात कर रहे थे। रमेश सिंदे का धनबाद में दो दिवसीय अधिवेशन के बाद मीडिया से मुखातिब थे।

बहनें समझें, लव जिहाद एक छलावा है

उन्होंने कहा कि लव जिहाद एक छलावा है, बहुसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बड़ी साजिश है. हिन्दू समाज की बेटियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनकी हत्या करने का दौर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हिंदू बहनें खुद को संभाले और इससे बचने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद जिस तरह से झारखण्ड के साहिबगंज में जनजातीय समुदाय की रुबिका पहाड़िन की नृशंस हत्या कर लव जिहाद के नाम पर षड्यंत्र को अंजाम दिया गया है, उसे अब कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता। झारखण्ड सरकार को इस घटना पर कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। न जाने क्यों राज्य के मुखिया इस मामले में गंभीर नहीं है. यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में आदिवासी समुदाय के मुख्यमंत्री होने के बाबजूद आदिवासियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने युवाओं को इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर रोषपूर्ण प्रदर्शन की भी बात कही। उन्होंने कर्नाटक सरकार को एंटी हलाला कानून लाने पर साधुवाद दिया और हलाला सर्टिफिकेट प्रणाली को हिन्दू समाज के लिए गैरजरूरी बताते हुए उसे खत्म करने की मांग की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments