37.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeNationalरांची की सृष्टि स्टार प्लस का सबसे मसालेदार शो चाशनी में बिखेरेंगी...

रांची की सृष्टि स्टार प्लस का सबसे मसालेदार शो चाशनी में बिखेरेंगी अपना जलवा, संत जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की

रांची : आकाशवाणी रांची के सीनियर अनाउंसर संजय सिंह अपनी बेटी सृष्टि रांची से निकल कर मुंबई में टीवी की दुनिया में अपने पैर जमा रही है. स्टार प्लस के नये शो चाशनी में उन्हें मुख्य भूमिका निभाने की जिम्मेवारी मिली है. मुंबई में अभिनय की दुनिया में काफी संघर्ष करने के बाद सृष्टि ने अपनी जगह बना ली है. पिता संजय सिंह अपनी बेटी की उपलब्धि काफी खुश हैं. उनका कहना है कि सृष्टि ने ना सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में बल्कि, पढ़ाई में भी अव्वल रही. सृष्टि ने बंगाल इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्कूल, कोलकाता से एमबीए की डिग्री हासिल की है। रांची स्थित उर्सुलाइन विद्यालय से स्कूलिंग और संत जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की।



अपनी भूमिका को लेकर बहुत एक्साइटेड है सृष्टि

सृष्टि सिंह अपनी मुख्य किरदार की भूमिका को लेकर बहुत एक्साइटेड है. वह कहती हैं कि ये उनका पहला डेली सोप है। उनके लिए यह सीखने का अवसर है। जब एक सास की भूमिका के लिए उनसे कहा गया तो वह पहले हैरान रह गयी। फिर उसने स्क्रिप्ट पढ़ी तब उसे कहानी समझ में आई. यह किरदार उनके लिए टर्निंग प्वाइंट हो सकता है. सृष्टि ने डिग्री लेने के कुछ महीनो बाद ही वह एयर होस्टेस बन गयी और अंतरराष्ट्रीय उड़ान का हिस्सा रही। सृष्टि 2015 में मिस झारक्राफ्ट के खिताब से नवाजी जा चुकी हैं। मिस इंडिया के लिए उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक जीत रखी है। अनुपम खेर अभिनीत फिल्म रांची डायरी में भी उन्होंने भूमिका निभाई थी। स्टार प्लस का सबसे मसालेदार शो चाशनी, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा, जो सास बहू, चांदनी और रोशनी में बदल जाती हैं। इस शो में अमनदीप सिद्धू, सृष्टि सिंह और साईं केतन राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। बहुत जल्द रांचीवासियों को स्टार प्लस में सृष्टि नजर आएंगी.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading