विकास और विरासत के समन्वय के साथ भारत को विकसित करना है – अर्जुन राम मेघवाल

0
212

रांची यूनिवर्सिटी के सभागार आर्यभट्ट में आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के कार्यक्रम में उपस्थित संगीत कला प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए ये बातें केंद्र सरकार के संसदीय एवं संस्कृति विभाग के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सम्बोधित करते हुए कही .
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को रांची डिक्लेरेशन कहा जाएगा। अब हर सांसद को ऐसे कार्यक्रम को करना है.
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को पंच प्रण लेने का आग्रह किया है। ये पांच प्रण है
पहला भारत को विकसित,भब्य और विश्वगुरु बनाना दूसरा गुलामी के सारे अंश को मिटाना,तीसरा विरासत का संरक्षण, विकास और विरासत का समन्वय चौथा भारत मे एकजुटता लाना है और पांचवा नागरिकों का कर्तब्य का पालन करना इन पंच प्रण को हर नागरिक को लेना है।

यह अपने आप मे अनोखा और अनूठा है:- अन्नपूर्णा देवी
सभा को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री #अन्नापूर्णा देवी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से स्थानीय प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। यह अपने आप मे अनोखा और अनूठा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम जो समाज के लोगों को प्रभावित करता है उसका आयोजन अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा हमे करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हमीन ज्यादा से ज्यादा श्री अन्न को बढ़ावा देना चाहिए। इससे सबसे ज्यादा लाभ झारखंड़ को होगा।हमे अपने देश की कला और संस्कृति को जानने की जरूरत है. जब हम इसे जानेंगे और समझेंगे तभी एकता के एक सूत्र में बंध सकते हैं।

झारखंड़ में बच्चा का चलना भी नृत्य होता है:-दीपक प्रकाश
सभा को भाजपा के झारखंड़ प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य #दीपक प्रकाश ने उपस्थित कला प्रेमियों को सम्बोधित किया और कहा कि आज कलाकारों की परफॉर्मेंस को देखकर एकबारगी ऐसा प्रतीत हुआ जैसे पूरा भारत इस रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट सभागार में उतर आया हो। उन्होंने कहा कि उनके पास इसकी तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ रहे है इतनी खुशी की अनुभूति हुई है. उन्होंने कहा कि जे नाची से बाची.
उन्होंने कहा कि आज यहां आकर देश की सांस्कृतिक विविधता, उसकी भव्यता, सुंदरता, अनुशासन, विनम्रता, सहृदयता को महसूस करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
नृत्य और संगीत जीवन को जीवंत और ऊर्जावान बनाकर जीवन की पूर्णता की ओर ले जाता है। यह हमारे जीवन मे सद्भाव लाता है तथा निराशा और अवसाद को दूर कर हमारे आत्मबल को मजबूत बनाता है. संगीत सुनकर बीमार व्यक्ति भी स्वस्थ हो जाता है।
उन्होंने कहा कि भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कक्ष से लेकर कामरूप तक भारत में विभिन्न प्रकार की बोली,भाषा और खान पान है। लेकिन हमारी संस्कृति और संस्कार ही है जो इतनी विविधता के बाउजूद भी हमें एकता की एक धागे में पिरोकर रखता है.
श्री प्रकाश ने कहा कि हम जिस प्रदेश में रहते है वह हमारा झारखंड़ संगीत और लोकनृत्य के क्षेत्र में भी सम्पन्न राज्य है. झारखंड़ में अनेक गीतकार,संगीतकार ,नर्तक और कवि हुए है. जो हमेशा झारखंड़ की कला और संस्कृति को बचाने और संरक्षण हेतु कार्य किया है.
उन्होंने कहा कि झारखंड़ में जब बच्चा पहली बार अपने जीवन में एक कदम चलता है तो उसके जीवन में नृत्य की शुरुआत होती है.

मोदी जी के नेतृत्व में भारत को मजबूत बनाने के लिए सबका साथ सबका विश्वास तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत मंत्र के साथ काम कर रहे है।
भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सह विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह अनूठा प्रयोग है अपनी संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने की दिशा में.उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सरकारी विभाग से कई कार्यक्रम होते थे लेकिन आज इस सरकार में सब कुछ बंद है.
कार्यक्रम में कांके के विधायक समरी लाल,मोरहाबादी स्वामी विवेकानंद मिशन के स्वामी,पदमश्री मुकुंद नायक,मधु मंसूरी, संजीव विजयवर्गीय,केके गुप्ता, वरुण साहू,सूरज शाहदेव, सुबोध कांत,रणधीर दास उपस्थित रहे।

News Source – Suraj Shahdeo

राम भक्तों के लिए