23.1 C
Ranchi
Friday, April 18, 2025
Advertisement
HomeNationalबंधु तिर्की ने सीएम से हजयात्रियों की सुविधा के लिए रांची से...

बंधु तिर्की ने सीएम से हजयात्रियों की सुविधा के लिए रांची से कोलकाता जाने की व्यवस्था सरकारी खर्च पर करने का आग्रह किया

रांची : पवित्र हज यात्रा 2023 में झारखण्ड के कई जिलों से जानेवाले 2423 हज यात्रियों को इस बार रांची से कोलकाता होते हुए मदीना जाना होगा. सीधी विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें सबसे पहले कोलकाता जाना होगा और वहां से विमान सेवा उपलब्ध होगी. इसके कारण हज यात्रियों को अतिरिक्त खर्च और अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इस संदर्भ में पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सरकार से मांग की है कि पवित्र हज यात्रा के लिये मदीना जानेवाले यात्रियों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ देना न्यायसंगत नहीं है.

कई हजयात्रियों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है’

श्री तिर्की ने राज्य सरकार से माँग की है कि वह हज यात्रियों को रांची से कोलकाता जाने के लिए सरकारी स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि अधिकांश हाजी आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं. इसके अलावा महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी है और बुजुर्गों की शारीरिक स्थिति भी कमजोर है. इसीलिए उनकी आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें रांची से कोलकाता जाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिये ताकि वहां से सीधे विमान से मदीना जा सकें.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments