31.9 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में अगले सत्र के चुनाव प्रक्रिया...

गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में अगले सत्र के चुनाव प्रक्रिया पर हुई चर्चा: 1 जुलाई को जनरल बॉडी मीटिंग के साथ बार चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी

गिरिडीह : गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ की एक बैठक सोमवार को संघ भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के कार्यकाल की उपलब्धियों का विश्लेषण किया गया। बताया गया कि वर्ष 2021 से 2023 तक के कार्यकाल समाप्त होने पर संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय व महासचिव चुन्नूकांत ने सभी सदस्यों को बेहतर कार्य करने पर आभार व्यक्त किया। बैठक में संघ की जनरल बॉडी मीटिंग पर चर्चा हुई जिसमें सभी सदस्यों के सुझाव से निर्णय लिया गया. आगामी 1 जुलाई को संघ भवन में जनरल बॉडी मीटिंग कराने के साथ ही वर्ष 2023 से 2025 के लिया बार चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

2 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गईं

बैठक में संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नूकांत ने संयुक्त रूप से कहा कि हमने पिछली बार संघ के चुनाव में जो वादे किये थे, उसे भरसक पूरा करने का प्रयास किया, पर अब भी कई महत्वपूर्ण कार्य बाकी हैं, जिसे पूरा करने की जरूरत है। कहा कि पिछले 2 साल के कार्यकाल में हमने रजिस्ट्री ऑफिस में शेड, बिजली, पानी, एंबुलेंस सहित कई उपलब्धियां हासिल की हैं। संघ भवन में भी अत्याधुनिक सुविधा से लैस बाथरूम व अन्य सुविधाजनक उपकरण लगाए गए हैं। कहा कि पिछले 2 वर्षों में हमने कई अधिवक्ता साथी भी खोया है।

बैठक में ये अधिवक्ता भी थे शामिल

बैठक में उपाध्यक्ष बाल गोविंद साहू, सचिव प्रशासन दशरथ मंडल, सचिव पुस्तकालय शिवेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष उदय सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिन्हा, दिनेश राणा, चंदन सिन्हा, उर्मिला शर्मा, शमशुल होदा, विनोद पासवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading