24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariभाजपा खलारी मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यसमिति ने की बैठक

भाजपा खलारी मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यसमिति ने की बैठक

खलारी : भाजपा खलारी मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यसमिति की बैठक गुरूवार को बुकबुका पंचायत भवन में मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मोर्चा के महामंत्री रतनलाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूती प्रदान करने, आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करना, बुथ की व्यवस्था अपना बूथ सबसे मजबूत करना, मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के अंत में मोर्चा उपाध्यक्ष अशर्फी राम ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए बैठक समाप्ति की घोशणा की। बैठक में प्रभारी रामप्रवेश नायक, भाजपा खलारी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा खलारी मंडल के अध्यक्ष चतुर्गुण भुइयां, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत रजक, खलारी मंडल संयोजक रामसूरत यादव, जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, रांची जिला मोर्चा उपाध्यक्ष अजय पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी जिला संजीत तुरी, एससी जिला मोर्चा आईटी सेल रविंद्र पासवान, मोर्चा के महामंत्री राजेश तुरी, उपाध्यक्ष सुनील पासवान, रवि राम, कोषाध्यक्ष सुबोध रजक, मोर्चा मंत्री पूनम देवी, पप्पू राम, दीपक राम, संदीप मिर्धा, मुकेश राम सहित मोर्चा के सदस्यगण उपस्थित थे। वहीं बैठक के पष्चात बुकबुका पंचायत के लाला धौड़ा एवं चानक धौडा में जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments