24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihसरकार से सफल वार्ता के बाद जनसेवकों की हड़ताल खत्म, 17 जुलाई...

सरकार से सफल वार्ता के बाद जनसेवकों की हड़ताल खत्म, 17 जुलाई से काम पर वापस लौटेंगे जनसेवक…सरकार को कहा शुक्रिया

गिरिडीह : झारखंड राज्य जनसेवक संघ, जिला इकाई गिरिडीह द्वारा झंडा मैदान में एक बैठक शनिवार को आहूत की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 14 जुलाई को नेपाल हाउस, रांची स्थित कृषि सचिवालय में सरकार से सफल वार्ता के बाद हमारी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का लिखित आश्वासन दिया गया है. वार्ता सकारात्मक रहने के कारण हड़ताल वापसी की घोषना की गई। सभी जनसेवक 17 जुलाई से अपने अपने काम पर वापस लौटेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए लखन लाल पंडित ने सभी जनसेवकों की एकजुटता की सराहना की। उपस्थित सैकड़ों जनसेवक ने सरकार का धन्यवाद करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading