28.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihसरिया में महिला को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधने के मामले में...

सरिया में महिला को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधने के मामले में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई,चार गिरफ्तार, छानबीन जारी

गिरिडीह (सरिया-बगोदर) :  सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोबडिया टोला गांव के पीछे जंगल में एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांधने के मामले में गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना की  सुबह समय करीब 06.45 बजे सूचना मिली थी. इस संदर्भ में वरीय पदाधिकारी को सूचित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कोबडिया टोला गांव के पीछे जंगल में सरिया पुलिस पहुंची तो, पाया कि एक महिला अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बंधी हुई थी। इसके बाद महिला को सुरक्षित बरामद कर स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.

अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर सरिया थाना में विभिन्न धाराओं के तहत  केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनमें विकास सोनार, श्रवण कुमार उर्फ मिंटु, रेखा देवी एवं मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी ने पीड़िता के साथ घर के एक सदस्य का अवैध संबंध होने के शक में एकमत होकर पीड़िता के साथ उपरोक्त घटना को अंजाम दिया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments