28.1 C
Ranchi
Sunday, May 25, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihस्व. नरेन्द्र सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, एक मिलनसार...

स्व. नरेन्द्र सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, एक मिलनसार व सामाजिक व्यक्ति थे नरेन्द्र सिन्हा: विधायक

गिरिडीह : नरेन्द्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में स्व. नरेन्द्र सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर संस्थान की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने विधिवत रूप से स्व. सिन्हा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान कांग्रेस नेता सह स्व. सिन्हा के भाई अजय सिन्हा, अंजनी सिन्हा, विकास सिन्हा के अलावा रेडक्रॉस के चैयरमेन मदन विश्वकर्मा, कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने स्व. सिन्हा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं रक्तदान शिविर में भी काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और 21 यूनिट रक्त संग्रह किया।

ये लोग थे शामिल

मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्व.  नरेन्द्र सिन्हा एक मिलनसार, मृदुभाषी और सामाजिक व्यक्ति थे। जिसके कारण सभी लोगों के साथ उनके काफी अच्छे संबंध थे। वहीं कांग्रेस नेता सह अधिवक्ता अजय सिन्हा मन्टू ने कहा कि उनके भाई हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। यही वजह है कि नरेन्द्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान आलोक सिन्हा, पूनम सिन्हा, सत्येन्द्र सिंह, जीवन दास सहित कई लोग मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments