32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी ने जल जीवन मिशन व अन्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा...

गिरिडीह डीसी ने जल जीवन मिशन व अन्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों से कहा-क्षेत्र भ्रमण कर जलापूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर करें

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को जल जीवन मिशन एवं जलापूर्ति तथा स्वच्छता योजना समेत विभिन्न योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा बैठक की। बैठक में डीसी ने पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुपालन को लेकर विचार-विमर्श किया तथा जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन, पेयजल समस्या के निराकरण और जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत सभी गांवों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थानों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल की संचालित योजनाओं में आ रही समस्याओं की जांच कर उचित समाधान करने को कहा।

डीसी ने भीषण गर्मी में पानी की किल्लत दूर करने का दिया निर्देश

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की किल्लत न हो, लोगों को सुगम रूप से जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इसके लिए कार्य करें। साथ ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाए जाने वाले खराब चापाकलों/नलकूपों की जल्द से जल्द मरम्मती सुनिश्चित कराएं।

बैठक में पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य, पेयजल स्रोतों की स्थिति, पानी टंकी की स्थिति, मरम्मत कार्य आदि से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

प्रखंडवार ओडीएफ प्लस सहित अन्य बिंदुओं पर बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रखंडवार विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ज्यादा से ज्यादा ओडीएफ प्लस सरंचनाओं यथा सामुदायिक सोकपिट, कम्पोस्ट पिट,  स्वच्छता प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी, वॉश पदाधिकारी, रांची, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading