32.1 C
Ranchi
Monday, April 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariजी-टाइप में मृतका आदिवासी महिला के परिजनों से मिले आरपीआई अंबेडकर के...

जी-टाइप में मृतका आदिवासी महिला के परिजनों से मिले आरपीआई अंबेडकर के प्रतिनिधि एवं प्रखण्ड प्रमुख

खलारी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के पदाधिकारियों व खलारी प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने बुधवार देर शाम जी-टाइप में मृतका उर्मिला तिर्की के परिजनों से मिल कर संवेदना प्रकट किया। इस दौरान खलारी प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने मृतका उर्मिला तिर्की के ससुर जगदीश तिर्की को खाद्यान्न सामग्री देकर सहायता की। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी हर संभव सहायता करने का कार्य करेंगी। आरपीआई अम्बेडकर के प्रदेश सचिव शंभूनाथ गंझू ने कहा कि जाति धर्म से उठकर सबसे बड़ा धर्म सेवा है हम सभी मिलजुल कर आपसी भाईचारा से समाज में रहे तथा लोगों को मदद करें। इस मौके पर आरपीआई अम्बेडकर महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता गंझू, जिला रांची संगठन सचिव श्याम जी महतो, जिला सचिव असलम अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद राम, प्रखंड सचिव अनुप अंसारी, जगदीश गंझू, बुकबुका पंचायत अध्यक्ष पवन उरांव, रिजवान अंसारी, अजय कुमार, गोपी कुमार कश्यप आदि उपस्थित  थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments