32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadधनबाद में पहली बार राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट ढुल्लू महतो के नेतृत्व में...

धनबाद में पहली बार राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट ढुल्लू महतो के नेतृत्व में होगा,12 राज्यों से फुटबॉल के खिलाड़ी भाग लेंगे,10 सितंबर को फाइनल मैच

धनबाद (बाघमारा) बाघमारा में  तीस अगस्त से दस सितम्बर तक आयोजित होनेवाले ऑल इंडिया इनविटेशन फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. देशभर के 12 राज्यों से फुटबॉल के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने बताया कि लगातार तीसरी बार उनके यहां बड़े पैमाने पर फुटबाल का आयोजन किया जा रहा है. स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है. हालांकि इस बार के आयोजन में उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार और मुम्बई जैसे महानगरों से भी टीम भाग ले रही हैं। 10 सितंबर को फाइनल मैच होगा. इससे एक दिन पूर्व बिहार-उडीसा की महिला फुटबाल खिलाड़ी भी मैदान में अपना जौहर दिखाएंगी. इस फुटबाल टूर्नामेंट में नेशनल प्लेयर भी मौजूद रहेगें. खिलाड़ियों के रहने और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.

 

powered by Advanced iFrame


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading