27.1 C
Ranchi
Friday, October 18, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihविस्टाडोम कोच के साथ 12 सितम्बर से चलेगी गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, सुबह...

विस्टाडोम कोच के साथ 12 सितम्बर से चलेगी गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, सुबह 10 बजे गिरिडीह से रांची के लिए रवाना होगी ट्रेन

गिरिडीह : गिरिडीह से रांची के लिए लंबे समय से ट्रेन की मांग 12 सितंबर को पूरी हो जाएगी. इसके बाद राजधानी से गिरिडीह सीधे तौर पर जुड़ जाएगा. झारखंड के रांची रेल मंडल में पहली बार गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच जोड़ने की व्यवस्था रेल मंत्रालय ने की है। यह कोच 12 सितंबर से चलनेवाली न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगी। जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को यह विशेष रेलगाड़ी विस्टाडोम कोच के साथ रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन को सुबह 10 बजे गिरिडीह में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह कोच यात्रियों के लिए बेहद खूबसूरत और सुखद अहसास करानेवाला होगा. इस कोच के माध्यम से सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने पर फोकस कर रही है। यह ट्रेन जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना-मेसरा और टाटीसिल्वे होते रांची तक का सफर करेगी। इसके पीछे का उद्देश्य है कि विस्टाडोम से यात्री सफर का पूरा आनंद ले सकें। रास्ते में पड़ने वाले मनोरम और प्राकृतिक सौंदर्य को महसूस कर सकें। ट्रेन में कुल 13 कोच होंगे। न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन दूसरी रेलगाड़ी हजारीबाग टाउन से जुड़ेगी।

आखिर कौन दिखाएगा ट्रेन को हरी झंडी?

रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने यह विवरण साझा किया है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका होगा, जिसके तहत किसी ट्रेन में विस्टाटोम कोच जोड़ा जा रहा है। ऐसा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विस्टाडोम कोच में बड़े ग्लास की खिड़कियां हैं। इनमें छह पारदर्शी होंगी। यह यात्री को साइड के साथ ऊपर की तरफ के दृश्य देखने में मदद करेगी। कोच का निर्माण आईसीएफ ने किया है। इस कोच में 42 से 44 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी कि इसकी शानदार सीट 180 डिग्री पर घूम सकेगी। इसके अलावा शानदार पुशबैक होगी। एक-दो दिन बाद यह तय हो जाएगा कि गिरिडीह से रांची के लिए पहली बार खुलनेवाली ट्रेन को कौन हरी झंडी दिखाएगा? और रेलवे की समयसारिणी भी तय हो जाएगी.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments