23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariस्थापना दिवस पर नवाडीह शाखा से सैकड़ों रैयत विस्थापित होंगे शामिल

स्थापना दिवस पर नवाडीह शाखा से सैकड़ों रैयत विस्थापित होंगे शामिल

मैकलुस्कीगंज। रैयत विस्थापित मोर्चा नवाडीह शाखा की बैठक नवाडीह मोना टोला में हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा एवं संचालन भरत महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता एवं सहसचिव रामलखन गंझु उपस्थित थे।एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने उपस्थित रैयत विस्थापितो से अपील किया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में भारी संख्या में रैयत विस्थापित पहुँचे। बैठक में 21 सितंबर को मोर्चा के स्थापना दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नवाडीह शाखा के सैकड़ो रैयत विस्थापित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिये। इस मौके पर बिनोद मुंडा,कुलदीप साहू,रमेश गंझू, गणेश मुंडा,विजय गंझू, नगीना कुमारी, राधा देवी, झँझवा देवी,हेमू देवी, नीरू देवी,रिंकी देवी, दिनेश मुंडा,सोहरी देवी,सावित्री देवी,रायमुनि देवी,अनिता देवी आदि उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments