22.2 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariडकरा में सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक, समिति का हुआ पुनर्गठन

डकरा में सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक, समिति का हुआ पुनर्गठन

खलारी, 24 सितम्बर :  सर्व ब्राह्मण महासभा की एक बैठक डकरा दुर्गा मंडप में रविवार को बी.के तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसकी शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करने के बाद हुई। बैठक में 6 वर्षों के बाद सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रमोद तिवारी को अध्यक्ष, दिनेश पांडे उर्फ घंटू को सचिव, धीरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, अवधेश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष और पंकज मिश्रा को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद बैठक कर जल्द ही संगठन के विस्तार करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अपने विचार प्रकट करते हुए नए अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने को लेकर ब्राह्मण समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। समाज के निर्धन और जरूरतमंद लोगों को सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा सहयोग किया जाएगा। वहीं नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज के द्वारा दिए गए दायित्व का कर्तव्य पूर्वक निर्वहन करने की बात कही। इसके साथ ही सेंट्रल कमेटी का गठन कर पूर्व के पदाधिकारी को उसमें शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सतीश पांडे, बैजनाथ पांडे, रतन मिश्रा, अनिल चौबे, प्रमोद पाठक, सत्यनारायण चौबे, राजीव मिश्रा, एसके दुबे, गिरधर मिश्रा, राजीव चटर्जी, सुनील चौबे, विकास दुबे, यशवंत पांडे, विकास पांडे, सोनू पांडे, वाल्मीकि दुबे, सोनू तिवारी, शशि पांडे, रवि भारद्वाज, संतोष मिश्रा, प्रशांत दुबे, अनिल पांडे, गुड्डू गिरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading