28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariइटकी प्रखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिन्हा के आकस्मिक निधन

इटकी प्रखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिन्हा के आकस्मिक निधन

खलारी | इटकी प्रखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिन्हा के आकस्मिक निधन पर खलारी पत्रकार संघ ने शोक व्यक्त किया। सुबोध सिन्हा एक सप्ताह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे।दुर्घटना के बाद से ही वे काेमा थे और वर्तमान में उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। शनिवार को रिम्स में ईलाज के दौरान ही उन्होने अंतिम सांस लिया। खलारी पत्रकार संघ ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत का अपूर्णिय क्षति बताया। सुबोध सिन्हा 40 वर्षो से रांची एक्सप्रेस के बाद प्रभात खबर के लिये काम किया। वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान अखबार में उठाकर कराते रहे थे। खलारी के पत्रकारों ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिये एक अभिभावक के रूप हमेशा मार्गदर्शन करते रहते थे। उनके निधन से ग्रामीण क्षेत्र का एक बड़ा स्तंभ ढह गया। शोक व्यक्त करने वालों में मुक्तिनाथ गिरि,धीरेन्द्र प्रसाद,अरूण चौरसिया,सुनिल कुमार,दिनेश पाण्डेय घंटु,मनोज प्रसाद,देवनारायण गंझु,प्रकाश प्रसाद,मुमताज,परवेज आलम,सुधीर सिंह,संजय सिंह शामिल है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading