30.1 C
Ranchi
Sunday, September 22, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह में बाल कला प्रदर्शनी-सह-विक्रय मेले का आयोजन, डीसी-एसपी ने बच्चों द्वारा...

गिरिडीह में बाल कला प्रदर्शनी-सह-विक्रय मेले का आयोजन, डीसी-एसपी ने बच्चों द्वारा बनाई गई सामग्रियों का अवलोकन किया

गिरिडीह : समाहरणालय परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय बाल कला प्रदर्शनी-सह-विक्रय मेला का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय बाल कला प्रदर्शनी-सह-विक्रय मेला का उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया एवं बच्चों द्वारा बनायी सामग्रियों का अवलोकन किया। साथ ही बच्चों द्वारा लगाई प्रदर्शनी में सामग्रियों की खरीदारी भी की गई। इस प्रदर्शनी में कई विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें चित्रों एवं कलाकृतियों की प्रदर्शनी, चित्रों एवं कलाकृतियों का जीवंत सृजन, चित्रों एवं कलाकृतियों का विक्रय, कला/शिल्प शिक्षकों द्वारा चित्रकला एवं शिल्प पर आने वाले बच्चों, सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

ऐसी प्रदर्शनी से बच्चों में कला-कौशल का विकास होता है: डीसी

इस मौके पर डीसी ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन होने से बच्चों में कौशल का विकास होता है, जो उनकी पढ़ाई में काफी उपयोगी साबित होगी। इसके लिए उन्होंने सभी बच्चों और इस प्रदर्शनी में सहयोग करने वाले अधिकारियों/कर्मियों की सराहना की। गौरतलब है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए झारखंड सरकार पहली बार राज्य में बाल कलाकार प्रदर्शनी आयोजित कर रही है। जिसके तहत 3 से 5 नवंबर तक रांची के आड्रे हाउस (रांची) में बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। तीन दिवसीय बाल कलाकार प्रदर्शनी में सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ-साथ निजी स्कूलों के भी बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments