24.1 C
Ranchi
Wednesday, May 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariजेवियर स्कूल में मनाया गया दुर्गा उत्सव

जेवियर स्कूल में मनाया गया दुर्गा उत्सव

खलारी। जेवियर स्कूल डकरा में गुरुवार को दुर्गा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल प्रीति चौबे के द्वारा दीप् प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा मां दुर्गा और् महिषासुर वध को नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया नाटक अभिभावकों ने काफी पसंद किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रिंसिपल प्रीति चौबे ने कहा कि दुर्गा उत्सव एक पवित्र उत्सव है, जो हमे अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी इसी दुर्गोत्सव में ही मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मां दुर्गा की कहानी भी सुनाई। इस नाटक में पृष मिश्रा, वैभव, सार्थक, तान्वी, आंवी, वंश, जानवी, आदर्श ,साक्षी ,मिस्टी, वेदिक जयदेवा सहित कई बच्चों ने अपने कला का प्रदर्शन दिखाया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments