26.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariनेहरू स्टेडियम केडी, डकरा स्टेडियम और करकट्टा में रावण दहन का आयोजन

नेहरू स्टेडियम केडी, डकरा स्टेडियम और करकट्टा में रावण दहन का आयोजन

खलारी। झारखंड यूथ क्लब और रावण दहन संचालन समिति केडी के द्वारा के नेहरू स्टेडियम खलारी में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केडीएच पीओ अनिल कुमार सिंह के द्वारा रावण के पुतले को आग लगाया गया। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में इससे पुर्व जमकर आतिशबाजी की गई जिसके बाद पुतला दहन किया गया। रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सरंक्षक राजन यिंह राजा, राजेश सिंह मिंटु, संयोजक रंजन सिंह बिट्टु, झारखंड यूथ क्लब अध्यक्ष विक्की सिंह, प्रिंस सिंह,  रवि सिंह,  सुशांत सिंह, सतेंदर सिंह, मिक्की पासवान, सोनू निषाद, अरुण यादव, विवेक पंडित, दीपू सिंह, मोनू सिंह, बबलू सिंह, संजय कामत, रामकांत पासवान, अभिषेक सिंह, सुनील गंझू सहित अन्य लोगों का सरहानीय योगदान रहा। वहीं डकरा स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के द्वारा रोकेट चलाकर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। रावण दहन देखने के लिए स्टेडियम मे हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही। रावण दहन के मौके पर मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व है। इस मौके पर खान प्रबंधक लोकनाथ राणा, शैलेश कुमार, रमेश विश्वकर्मा, इंदिरा देवी, कमलेश प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, तूफान सिंह, कार्तिक पांडे, सुनील सिंह, आरके सिंह, संतोष सिंह, शत्रुंजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। इधर करकट्टा में भी रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तुमांग पंचायत मुखिया संतोश कुमार महली ने रावण के पुतले को आग लगाया। इस मौके रावण दहन देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ रही।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments