28.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी कोयलांचल क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कर...

खलारी कोयलांचल क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कर हुआ विसर्जन

खलारी। खलारी कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण व विसर्जन करने के साथ दुर्गा पूजा शांतिपुर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। क्षेत्र के सभी पूजा स्थलों से मां दुर्गा की प्रतिमा को ढोल बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे के साथ नगर भ्रमण किया। इससे पुर्व श्रीजानकी रमण मंदिर, करकट्टा, धमधमियां, खलारी बाजारटांड़, चामा चौक, लपरा, हेसालोंग, नावाडीह सुभाषनगर, मोहननगर, चुरी, केडीएच, डकरा पीओ ऑफिस, डकरा बी-टाइप सहित अन्य जगहों पर सोमवार को महानवमी पूजा, पुष्पांजलि, शाम में आरती तथा मंगलवार को महादशमी पूजा व अपराजिता पूजा किया गया। वहीं दशमी का पूजन कर ढांक बाजे के साथ नवपत्रिका का विसर्जन धुमधाम से किया गया। इसके साथ ही महिलाओं ने मां दुर्गा का वरण पूजन किया और अमर सुहाग की कामना के साथ एक दुसरे को सिन्दुर लगायी। मौके पर बंगाली समुदाय के महिलाओं के साथ अन्य महिलाओं ने भी जमकर कर सिन्दुर खेला और मां को विदा किया। श्रीजानकी रमण मंदिर से दोपहर 02 बजे से नगर भ्रमण के बाद खलारी जीटाईप स्थित तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। नगर भ्रमण में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। इसके साथ ही अन्य जगहों में भी मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण करने के बाद नजदीक के तालाबों, नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। वहीं श्रीजानकी रमण मंदिर में मंगलवार की शाम में विजय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शांति पाठ के बाद लोग एक दुसरे से गले मिलकर दशहरा की बधाई दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति अध्यक्ष रंजन सिंह बिटटु, सचिव अवधेश यादव, संरक्षक राजन सिंह राजा, सत्येन्द्र सिंह, अमरभूशण सिंह, मुख्य संयोजक अरविन्द सिंह, मिथलेश सिंह, दिनेश पाण्डेय घंटु, धीरेन्द्र प्रसाद, अरूण चौरसिया के अलावे समिति के शशि सिंह, गिरधर तिवारी, अजित सिंह, सोनु सिंह, बंटी सिंह, विक्की सिंह, संजय कामत, बबलू, पवनराज सिंह, कृष्णा नायक, समर सेन, शिवप्रसाद साहु, संतोश सिंह, रवि कुमार, गुड्डु सिंह, अजय वर्मा, कन्हैया झा सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments