गिरिडीह : झंडा मैदान के समीप स्थित विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह शहरी विकास से जुड़े एवं शहरी जल समस्या के निदान के लिए 7 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 45 योजनाओं का रविवार को शिलान्यास नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार एवं उपायुक्त रामनिवास यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं नारियल फोड़ कर किया। इन योजनाओं में एचवाईडीटी का अधिष्ठापन, नाली निर्माण, पीसीसी निर्माण, पाइपलाइन आदि योजनाएं शामिल हैं।

जब तक नल से जल नहीं, तब तक भुगतान नहीं, संवेदक की कोताही बर्दाश्त नहीं : मंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पेयजल आपूर्ति से होनेवाली समस्याओं के समाधान के लिए जिले के अलग-अलग चयनित स्थानों पर नए प्लांट की स्थापना की जाएगी, जिसे अलग-अलग सेक्टर में बांटते हुए शहर में जलापूर्ति की जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है और इसका टेंडर जारी कर जल्द ही काम शुरु किया जाएगा।
मंत्री ने निगम के अधिकारियों से कहा कि संवेदक जब तक पेयजल आपूर्ति योजनाओं को पूर्ण नहीं कर लेते हैं और जब तक नल से जल नहीं आ जाता है, तब तक उनका भुगतान नहीं करें। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना हमारी प्राथमिकता है. इन योजनाओं कार्यान्वयन में संवेदक की कोताही बिल्कुल नहीं बर्दाश्त की जाएगी.

अधिकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें: डीसी
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि वर्तमान में शहरी विकास के लिए 45 योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जो कि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन योजनाओं के निर्माण के बाद यहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की मुख्य समस्या में से एक पानी एक समस्या है, जिसके निराकरण के लिए सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है. वे पूरा प्रयास करेंगे कि इन योजनाओं को धरातल पर उतारें. आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और निश्चित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करते हुए जल्द से जल्द लोगों तक योजनाओं को पहुंचना ही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
मौके पर उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, सहायक नगर आयुक्त, संबंधित विभाग के जेई, विभिन्न राजनीतिक दल के लोग सहित विभाग के कई कर्मी उपस्थित थे।
SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







