24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeNationalझारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी-2023 का कल से होगा आगाज

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी-2023 का कल से होगा आगाज

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान कोच और उपकप्तान ने की पीसी

अपने खेल से सभी को करेंगे प्रभावित-सविता

टूर्नामेंट की तैयारी, स्वागत और मौसम से कोच प्रभावित

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सज-धज कर तैयार है. रांची में पहली बार झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी-2023 को लेकर गुरुवार को भारतीय टीम की कप्तान, उपकप्तान और कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता और कोच ने प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने कहा कि हम काफी दिनों के बाद भारत में बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं, इसे लेकर हमारी टीम काफी उत्साहित है, उन्होंने कहा कि हम अपने खेल से सभी को प्रभावित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान ने कहा कि हमारी तैयारी अच्छी चल रही है, हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण और हमारा मैच दर मैच टीम की रणनीति के अनुसार प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा।

झारखंड में टूर्नामेंट का आयोजन हमारे लिए बड़ी बात : सविता, भारतीय महिला हॉकी टीम

नेशनल गेम्स के दौरान रांची में हॉकी प्रेमियों के मिले समर्थन को याद कर कप्तान काफी खुश नजर आयीं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में हॉकी को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बड़ी बात है कि झारखंड में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने कहा कि हम हर मैच से कुछ न कुछ सीखते हैं। पिछली प्रतियोगिता से भी हमने काफी कुछ सीखा है और इंडिया के लिए इंडिया में खेलना अद्भुत क्षण होता है। उन्होंने कहा कि वो टूर्नामेंट को लेकर तैयारी मौसम और स्वागत से काफी प्रभावित है। भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान ने कहा कि हम टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रदर्शन पर फोकस करेंगे, हम किसी भी टीम को कम नहीं आंक सकते।

विकास आयुक्त, डीसी व निदेशक ने तैैैैयारियों का जायजा लिया

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी-2023 का 27 अक्टूबर 2023 से आगाज़ हो रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने आज देर शाम उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, सुशांत गौरव, महासचिव, हॉकी इंडिया  भोलानाथ सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ तैयारियों का जायज़ा लिया। विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने मलेशियाई टीम के अभ्यास सत्र का निरीक्षण किया और स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, लाइट, कंट्रोल रूम आदि का जायज़ा लेते हुए पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के सभी इंट्री गेट का भी मुआयना किया और पदाधिकारियों को पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments