24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeUncategorizedबड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने भव्य विसर्जन जुलूस के साथ ...

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने भव्य विसर्जन जुलूस के साथ मां दुर्गे को दिया विदाई

विसर्जन जुलूस में धनबाद, आसनसोल के सुप्रसिद्ध भजन गायक अपने मनमोहक भजनों से लोगों को झूमाया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी
शोभा यात्रा ऐतिहासिक रही :- अध्यक्ष प्रमोद यादव।

शोभा यात्रा में युवाओं एवं महिलाओं का उत्साह चरम सीमा पर था :- सचिव दीप नारायण निषाद।

हज़ारीबाग़

शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा मंगलवार को सुबह दशमी की पूजा अर्चना के पश्चात माता रानी पर चढ़े श्रृंगार को श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। वही संध्या करीब 5.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा पूजा पंडाल से ग्वाल टोली चौक,सरदार चौक,बड़ा बाजार चौक,बंशीलाल चौक,भगत सिंह चौक,झंडा चौक,पैगोडा चौक, छठ तलाब,आनंदा चौक होते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंच कर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा के दौरान महासमिति के अध्यक्ष, सचिव सहित तमाम पदाधिकारियों को माता रानी की चुनरी ओढ़कर शोभा यात्रा में सम्मिलित किया।

भव्य शोभायात्रा के दौरान महिलाएं लाल पीली साड़ी,पुरुष कुर्ते पजामे में शामिल हुए। बच्चे गुलाल से खेलते हुए माता रानी को अंतिम विदाई दिए।

शोभा यात्रा के आगे—आगे बंगाल से आए ढाक की प्रस्तुति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। वही शोभायात्रा में पीछे पीछे हजारों महिलाओं के बीच धनबाद एवं आसनसोल के सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार दिलीप,सुनीता सिंह, रिचा सिंह के द्वारा श्रद्धालुओं को माता रानी की अनेकों भजनों से झूमा रहे थे।

नवयुवकों की टोली ने जमकर नृत्य किया। वहीं महिलाओं ने गायक के गीत पर जमकर नृत्य करते हुए बुढ़वा महादेव तालाब की ओर बढ़ रही थी, तमाम श्रद्धालुगण जय माता दी की जयकारों की गूंज लगा रहे थे।

साथ ही साथ तमाम श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना किया।

श्रद्धालुओं ने अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंचकर माता रानी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। तत्पश्चात तमाम श्रद्धालुगण पुनः पूजा पंडाल पहुंचकर माता रानी के शांति जल प्राप्त किया।

मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि भव्य विसर्जन शोभा यात्रा में जिस तरह युवाओं एवं महिलाओं ने नृत्य करते हुए शोभा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बना है वो एक अतुलनीय है। जय माता दी का पट्टा लगाकर विसर्जन जुलूस में सम्मिलित हुए। सभी सदस्यों ने जय माता दी की जयकारों के साथ माता को अंतिम विदाई दी।

सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान शहर जय माता दी की जयकारों से गूंज उठा। सभी ने अगले बरस तू जल्दी आ मां की जय कारे जमकर लगाएं। युवाओं एवं महिलाओं का उत्साह चरम सीमा पर था। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को भी लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

मौके पर :- अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, दिलीप जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, शिवदीप सिंह, निशिकांत सिन्हा,नरेश निषाद,प्रदीप जैन, शैलेंद्र यादव,गणेश यादव,बाल गोविंद निषाद, राजेश गुप्ता,गुड्डन सोनकर,प्रकाश सिंह,पवन रावत खण्डेलवाल,दिलीप सोनी,प्रमोद खण्डेलवाल,किशोर सोनी,सुशील मिश्रा,पिकु यादव,पवन गुप्ता,रवि सिन्हा,रितेश खण्डेलवाल,अनिल मद्धेशिया,पंकज कसेरा,आशुतोष चौधरी, संजय यादव,संतोष गुप्ता,सुरेश प्रसाद,सागर विश्वकर्मा, प्रोफेसर प्रवीण सिन्हा, शम्पा बाला,सिद्धांत मद्धेशिया, साहिल कुमार,आदित्य कुमार,अभय निषाद, राजकुमार सोनकर,यशराज,मोहित कुमार,सचिन केशरी, बादल कुमार, राजेश सोनी,अनिल प्रसाद सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments