26.4 C
Ranchi
Wednesday, May 14, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariडीएवी खलारी में मनाया गया दिवाली और छठ पूजा उत्सव

डीएवी खलारी में मनाया गया दिवाली और छठ पूजा उत्सव

खलारी/डकरा। डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी में बच्चों द्वारा दिवाली और छठ उत्सव  मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के जाप से हुआ। विद्यालय के सुपरवाइजरी हेड  कंचन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया, अपने संबोधन में कंचन सिंह ने सबसे पहले सभी को दिवाली और छठ पूजा की शुभकामनाएँ दीं। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि छठ पूजा में प्रकृति की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस पूजा में सूर्य भगवान की उगते और डूबते रूप की पूजा की जाती है। छठी मैया की कृपा हम सब पर बनी रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले कक्षा पांचवी और छठी के बच्चों द्वारा दिवाली गीत(राम आएंगे) गाया गया उसके बाद कक्षा छठी और सातवीं के बच्चों द्वारा छठ गीत(अमवा जे फरेला) गाया गया। कार्यक्रम में आगे चलकर चौथी और पांचवी के बच्चों द्वारा छठ गीत(कांचे ही बांस के) गाया गया उसके बाद बारहवीं के बच्चों द्वारा छठ गीत(उगा हे सूरज देव) गाया गया। कार्यक्रम के समापन में धन्यवाद ज्ञापन मुकेश पांडे द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों के बीच में दिवाली और छठ पूजा को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments