30.1 C
Ranchi
Sunday, September 22, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariअम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में सांईंनगर में भगवान बिरसा मुंडा की...

अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में सांईंनगर में भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती मनायी गई

खलारी। अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में बुकबुका पंचायत के सांईंनगर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती मंच के अध्यक्ष अशोक महतो की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम मंच के लोगों ने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस अवसर पर अशोक महतो ने कहा कि एक नए उलगुलान की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के समतामूलक समाज तथा अबुआ राज अबुआ देश के नारा को हृदय से अपनाकर मुलवासियो की अस्मिता की रक्षा के लिए तैयार रहने की जरूरत है। वहीं कहा कि झारखंड सरकार 1932 खतियान लागू करे जो कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मनोज भूईयां, शंभूनाथ गंझू, शाशिकान्त, ब्रह्मदेव लोहरा, श्यामजी महतो, गणेश भूईयां, दिलीप तुरी, आनंद तुरी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments