30.1 C
Ranchi
Sunday, September 22, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariधमधमिया में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई

धमधमिया में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई

मैकलुस्कीगंज। बिरसा विस्थापित मंच के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहिणी परियोजना के मैनेजर दीपक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा,रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, मुखिया संतोष कुमार महली,पंचायत समिति सदस्य सहदेव महली,कांग्रेस नेत्री इंदिरा तुरी,मुखिया दीपमाला कुमारी,महेंद्र उरांव,रंथू उरांव रामलखन गंझू,सुशील तिवारी,पूर्व मुखिया आशा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुरा मुंडा तथा संचालन अमृत भोगता ने किया। सर्वप्रथम बहुरा मुंडा के द्वारा प्रतिमा का पूरे पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना किया गया। उसके पश्चात सभी अतिथियों के द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।मौके पर सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया साथ ही स्वागत भाषण बहुरा मुंडा और स्वागत गीत महावीर नायक ने  प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नागपुरी ऑर्केस्ट्रा में आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया।  मेला में आये दुकानों में ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी रही। इस बीच सभी वक्ताओ ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और अपने प्राणों की आहुति दे दी।उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर एम किंडो, रमेशर भोगता, कन्हाई पासी, सरजू सिंह, नीतीश कुमार, उमाकांत सिंह, लहसन भोगता, अशर्फी राम, शिवनाथ भोगता, प्रभाकर गंझू, ध्वजा राम धोबी, रामा उरांव, लालमणि भोगता, बालेश्वर उरांव,शिवनारायण लोहरा,उमेश लोहरा,पंकज मुंडा,सूरज लोहरा,किशुन मुंडा,प्रदीप उरांव,रामलगन मुंडा,राजेश वर्मा,लालू मुंडा,सिकन्दर गंझू, पपु राम,सुखदेव मुंडा,विक्की मुंडा,प्रसाद मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments