27.1 C
Ranchi
Sunday, September 22, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखरवार भोगता समाज विकास संघ का प्रतिनिधि मंडल बाबूलाल मरांडी से मिला

खरवार भोगता समाज विकास संघ का प्रतिनिधि मंडल बाबूलाल मरांडी से मिला

डकरा। खरवार भोगता समाज विकास संघ का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात किया।प्रतिनिधि मंडल ने रांची स्थित आवास में  बाबूलाल मरांडी का बुके देकर अभिनन्दन किया और  15 दिसम्बर को चंदवा नगर में आयोजित स्व रामदेव गंझू की पुण्यतिथि कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने बाबूलाल को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया। जिसपर बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम में आने की अपनी सहमति प्रदान की।प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू, केंद्रीय सलाहकार झलकु गंझु, केंद्रीय संगठन सचिव विश्वनाथ गंझू, युवा संघ केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सिंह भोगता,संजय प्रधान, लातेहार जिला अध्यक्ष प्रेम गंझु, प्रकाश गंझू, दीपू भोगता, योगेंद्र गंझु,संजय भोगता,शिवदयाल गंझु, दिलीप गंझू, रामवचन देव गंझू,सोमनाथ गंझु, आदि शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments