24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariबुकबुका साईनगर में सम्यक ज्ञान निकेतन शिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

बुकबुका साईनगर में सम्यक ज्ञान निकेतन शिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

खलारी/डकरा। खलारी प्रखंड के बुकबुका पंचायत स्थित साईनगर में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं आदिवासी चिंतक जयपाल सिंह मुंडा का जन्मदिवस मनाते हुए सम्यक ज्ञान निकेतन शिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सचिव डॉ. अमर कुमार चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि रैयत विस्थापित मोर्चा एनके एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, खलारी पश्चिमी जिप सदस्य सरस्वती देवी, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, श्यामजी महतो,  श्रमिक नेता प्रेम कुमार, बेंती पंचायत मुखिया सरिता देवी, करमा लोहरा, अर्जुन राम, इकबाल हुसैन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित अतिथियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं सावित्रीबाई फुले व आदिवासी चिंतक जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अमर कुमार चौधरी ने कहा कि खलारी प्रखण्ड में शैक्षणिक विकास कर खलारी क्षेत्र से आईएएस, आईपीएस, बीडीओ, डीसी, डॉक्टर तथा उच्च कोटि का नागरिक बनाना सबो की नैतिक जिम्मेवारी है तथा इस कार्य के लिए वे हर समय जागरूक है एवं दृढ़संकलिप्त है। उन्होने कहा कि सावित्रीबाई फुले व जयपाल सिंह मुंडा के सपनों को साकार करना हर भारतीयों का नैतिक कर्त्तव्य है। वहीं रैयत विस्थापित मोर्चा एनके एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने कहा कि उन्हे आशा है कि सम्यक ज्ञान निकेतन शिक्षण केंद्र के द्वारा गुणवत्ता पुर्वक शिक्षा देकर समाज को शिक्षित करने का कार्य किया जाएगा।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज भुईयां एवं संचालन गणेश भुईयां ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रवीन्द्रनाथ चौधरी, रामलखन गंझू, मनीश भुईयां, संगीता खलखो, विजय गंझू, जितेन्द्र सिंह, मुन्ना देवी, रेशमी मुंडा, बिनोद तुरी, कुलदीप लोहरा, अशोक राम, सरोज चौधरी, रमेश गंझू, चमन तुरी, शंभुनाथ गंझू सहित अन्य महिला पुरूष उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments