24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी प्रखण्ड के निवर्तमान बीडीओ को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

खलारी प्रखण्ड के निवर्तमान बीडीओ को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

खलारी/डकरा। खलारी प्रखण्ड के निवर्तमान बीडीओ लेखराज नाग के स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही इस दौरान नवपदास्थापित बीडीओ संतोश कुमार का स्वागत किया गया। ब्लॉक मुख्यालय परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान बीडीओ लेखराज नाग को नए बीडीओ संतोश कुमार सहित उपस्थित प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा, जिप सदस्य सरस्वती देवी, खलारी सीओ शिशुपाल आर्य के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ब्लॉक कर्मियों के द्वारा शॉल ओढ़ाकर, बुके एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं नए बीडीओ संतोश कुमार को भी बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर अपने अनुभवों को सांझा करते हुए लेखराज नाग ने कहा की मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि कार्य को ह्यूमन रिलेशनशिप के साथ लेकर करे। साथ ही जो भी लक्ष्य मिले उसे ससमय पूरा करे। श्री नाग ने कहा कि खलारी में अपने कार्यकाल में हर स्तर पर उन्हे हमेशा सभी का सहयोग मिला। जिसके कारण खलारी प्रखण्ड ने अन्य प्रखंडों की तुलना में अपनी अलग जगह बनाई है। वहीं उन्होने आशा जताया कि नए बीडीओ सभी के सहयोग से प्रखंड के विकास को गतिमान देने का कार्य करेंगे और प्रखण्ड को आगे लेकर जाएंगे। बीडीओ संतोश कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से वे प्रखण्ड के सभी पंचायतों के विकास को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही उपस्थित प्रमुख, जिप सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने बीडीओ लेखराज नाग सुखद भविष्य की कामना करते उनके साथ बिताएं समय को याद किया। इस दौरान पुरे कार्यक्रम का संचालन मुन्नू शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन बीपीओ बिनय कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से उपप्रमुख , विधायक प्रतिनिधि श्यामसुंदर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, खलारी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष साबीर अंसारी, धीरेंद्र प्रसाद, मुखिया पारसनाथ उरांव, शांति देवी, मलका मुंडा, तेजी किसपोट्टा, पुतुल देवी, सुनीता देवी, दीपमाला कुमारी, शिवरथ मुंडा, संतोष कुमार महली, पंसस सहदेव महली, अजीत कुमार, असित कुमार, एतवरा महतो, गोपाल राम दस, नारायण सिंह, शशि प्रसाद साहू, मोनु रजक सहित अन्य उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments