28.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariमनरेगा के तहत सिंचाई कुप निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मिट्टी...

मनरेगा के तहत सिंचाई कुप निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मिट्टी घसने से दबकर मौत

मैकलुस्कीगंज। खलारी प्रखण्ड अन्तर्गत लपरा पंचायत के राजीव कॉलोनी समीप झखरा टांड़ में निर्माणाधीन मनरेगा कूप की मिट्टी धंसने से एक मजदूरों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।  हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंच कुआ में दबे लोगों को निकालने में जुट गए साथ ही घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्तोष कुमार सहित बीपीओ विनय कुमार, जेई रमेश गुप्ता, रोजगार सेवक घटना स्थल पर पहुंचे और मिट्टी में दबे मजदूर को  निकालने में जुट गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कुएं का निर्माण विनोद महतो पिता छेदी महतो के भूमि पर किया जा रहा था। कुए में खुदाई कार्य चल रहा था इसी दौरान कुएं की मिट्टी घस जाने से बैजनाथ महतो उर्फ बृजू महतो उम्र 57 वर्ष पिता स्व प्रभु महतो निवासी मुंडा टोली लपरा निवासी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई वहीं काजल कुमारी उम्र 20 वर्ष पिता शंकर लोहरा उपरटोला निवासी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे ईलाज हेतु स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही। वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments