28.1 C
Ranchi
Thursday, May 8, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी डीएसपी भोला प्रसाद सिंह का चार्ज लेने के तीन दिन बाद...

खलारी डीएसपी भोला प्रसाद सिंह का चार्ज लेने के तीन दिन बाद ही तबादला

खलारी/डकरा। खलारी डीएसपी भोला प्रसाद सिंह को चार्ज लिए अभी तीन दिन ही हुए थे कि उनका तबादला कर दिया गया। डीएसपी भोला प्रसाद सिंह का तबादला पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जमशेदपुर किया गया है। झारखंड राज्यपाल के आदेश पर 5 फरवरी को अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने 30 जनवरी को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी  अधिसूचना सं०-522 को विलोपित करते हुए भोला प्रसाद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित करने का आदेश जारी किया है। ज्ञात हो कि डीएसपी कार्यालय खलारी में भोला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार देर रात पदभार संभाला था।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments