26.1 C
Ranchi
Tuesday, June 10, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariतुमांग पंचायत के धामधमियाँ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान चलाया

तुमांग पंचायत के धामधमियाँ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान चलाया

खलारी। खलारी प्रखंड के तुमांग पंचायत के धामधमियाँ में बूथ प्रभारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में  गांव चलो अभियान को किया गया। अभियान के तहत पंचायत के बूथ संख्या 07 में दीवार लेखन एवं लोगों से जनसंपर्क किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में प्रमुखता से बताया। इस दौरान लोगों से आने वाने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया गया।

इस कार्यक्रम में शिवकुमार चौधरी, संटु कुमार ,प्रदीप कुमार सिंह, बसंत कुमार मिश्रा, अमित कुमार, शशि पांडे, अशोक सिंह ,रंजीत महतो ,सिराज अंसारी एवं सोनू कुमार सम्मिलित हुए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments