22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeEducation"विनोबा भावे विश्वविद्यालय को 99.79 करोड़ रूपये के लिए अनुदान: कुलपति श्रीमती...

“विनोबा भावे विश्वविद्यालय को 99.79 करोड़ रूपये के लिए अनुदान: कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा के नेतृत्व में उपलब्धि”

 बिहार झारखंड से मात्र तीन विश्वविद्यालयों का चयन हुआ है।नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय एवं कोल्हन विश्वविद्यालय को 20-20 करोड़ रूपया श्रेणी में चयन किया गया है। बिहार झारखंड से इकलौता विश्वविद्यालय बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग है जिसे 99.79 करोड़ रूपया के लिए चयनित किया गया है।

उपरोक्त अनुदान के लिए पूरे भारत से कुल 78 विश्वविद्यालय का चयन हुआ है। इसमें से मात्र 26 विश्वविद्यालय का चयन 99 तथा 100 करोड़ श्रेणी के लिए चयन किया गया है। इसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय का चयनित होना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा के मार्गदर्शन में उक्त अनुदान के लिए विश्वविद्यालय के तरफ से प्रस्ताव नवंबर 2023 को समर्पित किया गया था। इस संबंध में रांची में उच्च शिक्षा निदेशालय में आयोजित प्रथम स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ उमेंद्र सिंह एवं विश्वविद्यालय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अरुण मिश्रा ने भाग लिया था। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ किशोर कुमार गुप्ता एवं रूसा के निदेशक डॉ चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया था। कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को साधुवाद दिया है। विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षक के उत्तर एवं विद्यार्थियों ने कुलपति एवं उनके दल को इस बड़ी उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया है।

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments