24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghजयप्रभा नगर में आयोजित पंच दिवसीय यज्ञ के नगर भ्रमण में शामिल...

जयप्रभा नगर में आयोजित पंच दिवसीय यज्ञ के नगर भ्रमण में शामिल हुए हजारीबाग विधायक

“यज्ञ जैसे सत्प्रयोजन समाज को जहां संगठित करता है वहीं धार्मिक और आध्यात्मिक मनोभाव का भी लोगों में करता है संचार”- मनीष जायसवाल

हजारीबाग – हजारीबाग शहर के जयप्रभा नगर कॉलोनी में आयोजित माता संतोषी प्राण-प्रतिष्ठा पंच दिवसीय महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल स्थानीय श्रद्धालुओं संग शामिल हुए और भक्तिभाव में लीन मुहल्ले वासियों के साथ नगर भ्रमण में साथ रहें। यहां यज्ञ समिति के लोगों के द्वारा विधायक मनीष जायसवाल का बड़ा ही आत्मिय स्वागत किया गया। उन्हें फूलों की माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर शानदार तरीके से शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया गया। नगर भ्रमण में नर- नारी के साथ बच्चे और मासूम भी आस्था में लीन दिखे ।

 

 

 

 

 

 

मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि यज्ञ जैसे सत्प्रयोजन समाज को जहां संगठित करता है वहीं धार्मिक और आध्यात्मिक मनोभाव का भी लोगों में सकारात्मक संचार होता है। मौके पर कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, अखौरी ब्रजेश सहाय, भाजयुमो नेता आशीष गुप्ता सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

 

 

 

 

 

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments