25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumla"लोकसभा चुनाव 2024 : गुमला जिले में प्रशासन और पुलिस प्रशासन की...

“लोकसभा चुनाव 2024 : गुमला जिले में प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तैयारियों में तेजी, अति-संवेदनशील सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया”

चुनाव संपन्न होने के बाद, स्ट्रांग रूम की अपनी एक अलग अतिमहत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जवाब देही भी संबंधित पदाधिकारीयों पर होती है ।

गुमला – गुमला जिला प्रशासन के , उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस प्रशासन के कप्तान हरविंदर सिंह के अगुवाई में लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होनी है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2024 की तिथि नजदीक आती जा रही है, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की अपनी अपनी जवाब देहियां भी बढ़ती जा रही है।

गुमला जिले में लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण संपन्न करने के बाद, उक्त एवीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने से लेकर मतगणना संपन्न कराने और विजय प्रत्याशी को सर्टिफिकेट देने तक की जवाब देही , जिला प्रशासन के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस प्रशासन के पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह को ही सम्मभालनी है। इसमें कोई किंतु परंतु भी नहीं है। दोनों पदाधिकारीयों को अपने पर्याप्त संसाधनों के बीच में लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण संपन्न करने की दही उनके कंधों पर है। जिसका निर्वाह करते हुए गुमला जिला प्रशासन और गुमला पुलिस प्रशासन अपने-अपने कार्य क्षेत्रों पर डटे हुए हैं।

इसी मुहिम के तहत उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी, एसडीपीओ, अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला, बसिया और चैनपुर की उपस्थिति में स्थानीय पोलीटेक्निक कॉलेज गुमला ,परिसर में स्थित अतिसंवेदनशील , स्ट्रांग रूम के रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा की। विषयों पर और उनकी विशेष आवश्यकताओं पर बल देते हुए , क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थ पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments