25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomePoliticsमुंबई महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का...

मुंबई महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में आज शुक्रवार (23 फरवरी) की अहले सुबह अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। तब से वह आईसीयू में भर्ती थे।

मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वे शिवसेना (तब अविभाजित) से राज्य के सीएम बनने वाले पहले नेता थे। जोशी 2002 से 2004 तक वाजपेयी सरकार में लोकसभा के स्पीकर रहे थे। वे 2006 से 2012 तक राज्यसभा सांसद भी रहे।

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments