22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihसिकंदर हेम्ब्रम के नेतृत्व में स्व. तारा बाबू मरांडी के पुत्र बबलू...

सिकंदर हेम्ब्रम के नेतृत्व में स्व. तारा बाबू मरांडी के पुत्र बबलू मरांडी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को कई कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया. इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया. ये सभी कार्यकर्ता गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड़ से झामुमो को छोड़ कर आये हुए हैं। मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश मुर्मू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नुनूलाल मराण्डी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, चुन्नूकांत, सुरेश साव, दिनेश यादव, विनय सिंह की उपस्थिति में पूर्व प्रमुख पीरटांड़ सिकंदर हेम्ब्रम के नेतृत्व में झामुमो के संस्थापक सदस्यों में से एक स्व. तारा बाबू मरांडी के पुत्र बबलू मरांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूरे जोशो-खरोश से भाजपा का संकल्प पत्र पढ़ कर सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के नीति-सिद्धांतों और मोदी पर है विश्वास : बबलू मरांडी

सदस्यता ग्रहण करते हुए बबलू मरांडी ने कहा कि मैं अपने समर्थकों के साथ भाजपा के नीति-सिद्धांतों और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के सबका साथ सबका विकास पर विश्वास प्रकट करते हुए आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूँ। स्व. तारा बाबू मराण्डी झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ कदम से कदम मिला कर चलने वाले सहयोगी थे। इस बाबत गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि उस समय के गरीबों की आवाज बनकर उठने वाली पार्टी आज एक परिवार की पार्टी बन कर रह गयी है। जल जंगल और जमीन की बात करने वाली यह झामुमो आज झारखंड की खनिज संपदा के साथ-साथ जंगल और जमीन भी बेचने का काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि हेमन्त सोरेन होटवार जेल में है। उन्होंने तमाम नए कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी की बातों को घर-घर तक पहुंचाने और लगन मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम करने की बात कही।

भाजपा में ये लोग हुए शामिल

भाजपा में शामिल होने वालों में सुरेश सोरेन, सूरज लाल मरांडी, अनिल मुर्मू, सचिन मरांडी, सूरज मुर्मू, सुशील मरांडी, निर्मल सिंह, अशोक तुरी, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, कैलाशपति ओझा, चरखू भोक्ता, सूरज सिंह, गणेश तुरी, सुनील मरांडी, उमेश तुरी आदि शामिल है.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments