20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी ने लगाया जनता दरबार, शिकायतों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन,...

गिरिडीह डीसी ने लगाया जनता दरबार, शिकायतों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन, कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन 

गिरिडीह : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को जनता दरबार लगाया। कोई भी आमजन निराश होकर न जाए इसका विशेष ध्यान रखते हुए जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से उपायुक्त ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

डीसी का अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश

डीसी ने भूमि संबंधित बढ़ती समस्याओं को देखते हुए अंचलाधिकारी को इस सम्बन्ध में जनशिकायतों का निराकरण करने का सख़्त निर्देश दिया। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि, दाखिल खारिज, राजस्व, पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा, कल्याण, आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया तथा जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार में आनेवाले कोई भी नागरिक निराश न लौटें, इसका ध्यान रखा जाए एवं जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रखंड एवं अंचल में भी त्वरित गति से समस्याओं का निराकरण किया जाए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading