25.1 C
Ranchi
Friday, May 30, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजेहन गुटवा में मवेशी चराने गई महिला को करैत सांप ने डसा,लाया...

जेहन गुटवा में मवेशी चराने गई महिला को करैत सांप ने डसा,लाया गया सदर अस्पताल

गुमला – बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेहन गुटवा निवासी 30 वर्षीय शीला उरांव पति रविंद्र उरांव को खेत में मवेशी चराने के क्रम में करैत नामक जहरीले सांप ने पैर में डस लिया। घटना के बाद महिला के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और घायल महिला को उसके घर पहुंचाया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। तत्काल परिजनों द्वारा घायल महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments