23.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगोविंदपुर पंचायत के बड़का ड़ीह स्थित शिव घुटरा महादेव मंदिर निर्माण का...

गोविंदपुर पंचायत के बड़का ड़ीह स्थित शिव घुटरा महादेव मंदिर निर्माण का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

जारी प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के बड़काड़ीह स्थित शिव घुटरा महादेव मंदिर निर्माण का तृतीय वार्षिक महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को लेकर रविवार को ही पूरे मंदिर व परिसर को साफ सफाई किया गया और आकर्षक तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम सुबह कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ।

सैकड़ो की संख्या में महिलाएं कलश लेकर गाजे बाजे के साथ जय श्री राम, हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए लावा नदी से जल उठाकर शिवघुटरा धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा धर्म सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्त जनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंचीय कार्यक्रम के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अंत में क्षेत्रीय कलाकारों ने ठेठ नागपुरी भक्ति गानों से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभी लोग भक्ति गानों में झूमने को विवश हो गए। कार्यक्रम में जारी प्रखंड के पांचो पंचायत एवं जश पुर जिले से काफी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित हुए।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments